सबसे अहम खबर- लगेगा इतने दिनों का टोटल लॉकडाउन! पीएम मोदी आज॰॰॰

img

नई दिल्ली॥ भारत में पिछले 24 घंटे में साढ़े तीन लाख से अधिक कोरोना के केस सामने आए हैं। ये आंकड़ा करीब 50 देशों में एक दिन में मिले केसों से भी अधिक है। दूसरी लहर में तेजी से हो रहे इंफेक्शन की चेन को तोड़ने के लिए कोविड टास्क फोर्स के सदस्यों ने टोटल लॉकडाउन की मांग की है। इन सदस्यों में आईसीएमआर शामिल हैं। इस पर मोदी सरकार आज ऐलान कर सकती है।

Pm modi

सूत्रों ने एक चर्चित मीडिय संस्थान को बताया कि दोनों मेंबर्स एक सप्ताह से ये मांग कर रहे हैं। ICMR का तर्क है कि कोरोना की दूसरी लहर का पीक आना बाकी है। संस्थान ने बताया कि ऐसे हालातों में संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए दो सप्ताह का टोटल लॉकडाउन जरूरी है।

सरकार लगा सकती है आंशिक लॉकडाउन

केंद्र ने ICMR और एम्स की राय पर कोई निर्णय नहीं लिया है। सूत्र बताते हैं कि तीन मई (आज) के बाद पीएम मोदी इस पर फैसला ले सकते है। बताया जा रहा है कि टोटल लॉकडाउन नहीं तो आंशिक लॉकडाउन की घोषणा सरकार की तरफ से की जा सकती है।

प्रदेशों ने लिया लॉकडाउन लगाने का फैसला

अभी दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, ओडिशा में संपूर्ण लॉकडाउन है। महाराष्ट्र और पंजाब में मिनी लॉकडाउन लागू किया गया है। यूपी में वीकेंड लॉकडाउन किया जा रहा है। मध्य प्रदेश में भी 7 मई तक कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है।

Related News