ये है विश्व की सबसे रहस्यमई जगह, जहां इंसान तो दूर बड़े-बड़े जहाज भी हो जाते हैं लापता

img

अजब-गजब॥ संसार में ऐसे बहुत से स्थान हैं, जो रहस्यों से भरे हुए हैं। चौंकाने की बात तो ये है कि इन रहस्यमई स्थानों की सच्चाई अभी तक किसी को पता नहीं चली। ऐसी ही एक स्थान के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जहां मनुष्यों का पहुंच पाना असफल है।

Bermuda Triangle

ये स्थान लगभग 100 वर्षों से रहस्य बनी हुई है। इसे विश्व का सबसे रहस्यमई स्थान कहा जाए तो गलत नहीं होगा। ये स्थान नॉर्थ अटलांटिक महासागर में स्थित ब्रिटेन का प्रवासी इलाके है। ये संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वी तट पर मियामी (फ्लोरिडा) से सिर्फ 1770 किलोमीटर और हैलिफैक्स, नोवा स्कोटिया, (कनाडा) के साउथ में 1350 किलोमीटर (840 मील) की दूरी पर स्थित है।

इस स्थान का नाम है बरमूडा ट्राएंगल, जिसे ‘डेविल्स ट्राएंगल’ के नाम से भी पुकारा जाता है। कहते हैं कि बीते सौ वर्षों में यहां करीब एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। एक आंकड़ें के अनुसार प्रतिवर्ष बरमूडा ट्राएंगल में औसतन चार एयरक्राफ्ट्स और 20 पानी के विमान गायब हो जाते हैं।

Bermuda Triangle 2

जब भी कोई विमान या जलपोत बरमूडा ट्राएंगल के ऊपर या आसपास नजर आया, वह वापस नहीं लौट सका। यहां तक कि उनका मलबा भी अभी तक नहीं मिला। हालांकि बरमूडा ट्राएंगल में समा चुके पानी के जहाज और विमानों की बारे में पुख्ता तौर पर कोई सूचना नहीं है, मगर ऐसा माना जाता है कि अब तक यहां लगभग दो हजार जलपोत व 75 विमान मौत के मुंह में समा चुके हैं।

 

Related News