पिंक बिकिनी में Mouni Roy का दिखा ग्लैमरस अवतार, शेयर की ये तस्वीरें

img

मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड के खिलाड़ी Akshay Kumar की फिल्‍म Gold से बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहीं एक्‍ट्रेस Mouni Roy इस समय थाइलैंड में वेकेशन मना रही हैं।

दरअसल Mouni Roy शनिवार (28 सितंबर) को 34 साल की हो गईं और वह इस समय थाइलैंड में अपना बर्थडे वेकेशन मना रही हैं। Mouni Roy अक्‍सर अपनी तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं और इस बार भी उन्‍होंने अपने वेकेशन की कुछ शानदार तस्‍वीरें शेयर की हैं।

वैसे तो अगर आप Mouni Roy के फैन हैं और उनकी सोशल मीडिया फीड्स चैक करते हैं तो आप समझ ही जाएंगे कि कैसे Mouni Roy ‘बीच बेबी’ हैं और अक्‍सर समुद्र किनारे की तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

Mouni Roy ने अपने वेकेशन की ताजा तस्‍वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह थाइलैंड के बीच पर मस्‍तीभरे अंदाज में नजर आ रही हैं। Mouni Roy पिंक कलर की बिकिनी में नजर आ रही हैं।

बता दें कि टीवी से बॉलीवुड का रुख करने वाली Mouni Roy की आने वाली फिल्‍म ‘मेड इन चाइना’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

इस फिल्‍म में Mouni Roy राजकुमार राव की पत्‍नी बनी नजर आएंगी। वह जल्‍द ही जॉन अब्राहम के साथ फिल्‍म ‘रोमियो अकबर वॉल्‍टर’ में नजर आएंगी।

Related News