मुलायम सिंह यादव को लेकर फिर शिवपाल यादव ने कही ये बड़ी बात !

img

गोरखुपर. समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि मुलायम सिंह यादव से आग्रह करेंगे कि वह उनके मोर्चा के टिकट पर मैनपुरी से लोक-सभा चुनाव लड़ें। यदि वह किसी भी दल से मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे तो उनका मोर्चा उन्हें समर्थन देगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी सेक्युलर मोर्चा छह सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

मुलायम सिंह यादव

शिवपाल सिंह यादव शनिवार को बहुजन क्रांति मोर्चा के ईवीएम हटाओ-लोकतंत्र बचाओ परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम में शामिल होने गोरखपुर पहुंचे थे। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने से पहले कहा मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि हम लोग सेक्युलर हैं। भाजपा से हमारा पुराना मुकाबला है। भाजपा में हमारे जाने का सवाल ही नहीं। हमने बहुत सोच समझकर कदम उठाया है।

सपा से अलग होने के सवाल पर उन्होंने हम चाहते थे कि एक रहें लेकिन उन्होंने तो केवल अपमानित किया है।
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हमने तो हमेशा संघर्ष में विश्वास किया है। नेता जी के साथ संघर्ष किया है। अब जो कदम आगे बढ़ा दिया है वह पीछे नहीं होगा। नेता जी का आशीर्वाद रहा है और हमेशा रहेगा।

उन्होंने कहा कि नेताजी की इजाजत लेकर ही मोर्चा बनाया है। शिवपाल सिंह यादव से जब कहा कि मुलायम सिंह यादव उनके कार्यालय पर पहुंचे हैं और वह गोरखपुर में हैं। उन्होंने कहा कि नेता जी का उन्हें हमेशा प्यार मिला है। वह हमेशा उनके साथ रहेंगे।

Related News