IPL 2021 : नए सीजन के लिए मुंबई इंडियंस ने लांच की नई जर्सी, जानें क्या है खासियत

img

बीते चैंपियन मुंबई इंडियंस ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी संस्करण के लिए जर्सी का अनावरण किया है। प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर जोड़ी शांतनु और निखिल ने जर्सी को डिज़ाइन किया है।

IPL 2021,MUMBAI INDIANS,NEW JERSEY

जर्सी मुंबई टीम की पहचान से जुड़े नीले और गोल्डन रंग की है। IPL के पहले दो संस्करण में हल्के नीले रंग की जर्सी पहनने के बाद से ही मुंबई टीम 2010 से गहरे रंग की जर्सी पहन रही है। उस साल जर्सी के रंग में बदलाव करने का टीम को फायदा मिला और वो पहली बार IPL के फाइनल में पहुंचीं। टीम खिताब तो नहीं जीत पाई।लेकिन तब से लीग में उसका दबदबा बना हुआ है। पुरानी जर्सी की तरह ही नई में भी कंधे पर गोल्डन रंग दिया गया है। जर्सी में एक बदलाव नजर आ रहा है। पुरानी की बजाए इसमें बॉर्डर और कॉलर नारंगी रंग का दिया गया है।

मुंबई इंडियंस के प्रवक्ता ने जर्सी और इसके सार के बारे में बात करते हुए कहा, “मुंबई इंडियंस ने हर साल एक विरासत को आगे बढ़ाया है, जो हमारे मूल मूल्यों और विचारधाराओं पर आधारित है। हमारे पांच IPL खिताब इन मूल्यों के लिए हमारी प्रतिबद्धता के लिए वसीयतनामा है और यह बहुत ही महत्वपूर्ण है। हम इस साल अपनी जर्सी के माध्यम से इसका संकेत दे पाए हैं।”

उन्होंने आगे कहा,”बहुत सारी सोच है जो हर साल हमारी जर्सी को डिजाइन करने में जाती है क्योंकि हम समझते हैं कि यह हमारे खिलाड़ियों और प्रशंसकों द्वारा गर्व और सम्मान की भावना के साथ पहना जाता है। जब भी हम इस जर्सी को पहनेंगे, हम अपनी टीम का मान बढ़ाएंगे।”

मुंबई इंडियंस ने जर्सी का अनावरण अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो भी जारी कर किया। मुंबई इंडियंस की टीम 09 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 2021 के अपने अभियान को शुरू करेगी।

Related News