img

विश्व भर में सन् 2019 में कोविड ने अपनी दस्तक दी थी। तब से आज तक संक्रमण के बारे में बात करने पर भी लोगों को वो साल याद आता है जब दुनिया भर में कई लोगों को इस वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी थी। अब एक मर्तबा फिर कोविड को लेकर चीन की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा बुजुर्गों और पहले से किसी गंभीर रोगों का सामना कर रहे लोगों से टीका लगाने की अपील की गई है। 

चीनी न्यूज पेपर ग्लोबल टाइम्स की खबर के अनुसार, चीन के शीर्ष श्वसन रोग विशेषज्ञ जोंग नाम ने सर्दी के मौसम में चीन के मामलों में हल्की वृद्धि की चेतावनी जारी की है।

जानकारी के अनसुर, पतझड़ और सर्दी का मौसम फ्लू के उच्च खतरे के लिए जाना जाता है। इसलिए लोगों को दोनों तरह के संक्रमण के संभावित खतरे से सावधान रहने की जरूरत है। आपको बता दें कि अक्टूबर महीने में भी चीन में कोविड केस सामने आए और करीबन 24 लोगों की इस कारण मौत भी हो गई।

कोरोना का सबसे पहला केस भी साल 2019 में वुहान से सामने आया था। जिसके बाद ये वायरस एक महामारी में बदल गया था जिसने दुनिया भर में भारी तबाही मचाई थी। लाखों लोगों की जान चली गई थी और करोड़ों लोगों की सेहत को इसने प्रभावित किया था। कितने परिवार खत्म हो गए थे? सभी मुल्क कोरोना के लिए चीन को ही जिम्मेदार ठहराते हैं। वहीं चीन निरंतर इन आरोपों से मना करता रहा। 

--Advertisement--