इन पांच सांसदों को मिलेगा उत्कृष्ट सांसदअवार्ड, इस पार्टी के हैं…

img

नई दिल्ली ।। भारतीय संसदीय समूह (Indian parliamentary groups) ने BJP सांसद भर्तृहरी महताब को 2017 के लिये उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार से सम्मानित करने का फैसला किया है।

लोकसभा सचिवालय की विज्ञप्ति के मुताबिक, IPG ने 2013 से 2017 की अवधि के लिये पांच सांसदों को उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार से सम्मानित करने का फैसला लिया है। वर्ष 2013 के लिये डॉ नजमा हेपतुल्ला को उत्कृष्ट सांसद के रूप में सम्मानित करने का निर्णय किया गया है।

पढ़िए- निकाय चुनावों में विपक्षों को पटकनी देने के लिए Aam Aadmi Party ने बनाई ये रणनीति

जबकि साल 2014 के लिये हुकुमदेव नारायण यादव, साल 2015 के लिये गुलाम नबी आज़ाद और साल 2016 के लिए दिनेश त्रिवेदी को सम्मानित करने का निर्णय किया गया है। उत्कृष्ट सांसदों का चयन एक समिति ने किया है।

जिसमें लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, राज्यसभा के उप सभापति पी जे कुरियन, कांग्रेस नेता कर्ण सिंह आदि शामिल हैं।

फोटोः फाइल

इसे भी पढ़िए

ÓñàÓñ¡ÓÑÇ-ÓñàÓñ¡ÓÑÇÓñâ BJP ÓñòÓÑç ÓñªÓñ┐ÓñùÓÑìÓñùÓñ£ Óñ¿ÓÑçÓññÓñ¥ ÓñåÓñíÓñÁÓñ¥Óñ¿ÓÑÇ ÓñòÓñ¥ Óñ¿Óñ┐ÓñºÓñ¿, ÓñòÓñ¥Óñ░ÓÑìÓñ»ÓñòÓñ░ÓÑìÓññÓñ¥ÓñôÓñé Óñ«ÓÑçÓñé ÓñÂÓÑïÓñò ÓñòÓÑÇ Óñ▓Óñ╣Óñ░

 

Related News