सावधान! आ रहा है खौफनाक तूफान 'अर्नब', UP-बिहार समेत इन राज्यों में मचेगी भारी तबाही!

सावधान! आ रहा है खौफनाक तूफान 'अर्नब', UP-बिहार समेत इन राज्यों में मचेगी भारी तबाही!

बंगाल की खाड़ी से उठा बेहद खूंखार चक्रवाती तूफान 'अर्नब' अब भयानक रूप ले चुका है और तेजी से तटीय इलाकों की तरफ बढ़ रहा है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अलर्ट के मुताबिक, यह तूफान 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश के बापटला और विशाखापत्तनम तटों से टकराएगा, जहां लैंडफॉल के दौरान 115 से 140 किलोमीटर प्रति घंटे की विनाशकारी रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। 

इस महासंकट को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारें पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गई हैं और आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, यूपी, बिहार और छत्तीसगढ़ समेत 9 राज्यों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए रेलवे ने विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा और काकीनाडा रूट से गुजरने वाली 53 ट्रेनों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर 24 घंटे एक्टिव रहने वाला वॉर रूम बना दिया है।

वहीं, ओडिशा सरकार ने किसी भी तरह के जोखिम से बचने के लिए गंजाम, गजपति और मलकानगिरि समेत 6 संवेदनशील जिलों में स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है और समुद्र तटों पर पर्यटकों की एंट्री बैन कर दी है। दूसरी तरफ, आंध्र प्रदेश ने आपात स्थिति से निपटने के लिए NDRF की 15 भारी-भरकम टीमें तैनात करते हुए 27 करोड़ रुपये का राहत कोष जारी कर दिया है। 

यूपी के इन जिलों में बारिश के आसार

तूफान का असर सिर्फ तटीय राज्यों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश तक इसका व्यापक प्रभाव दिखेगा। यूपी के भदोही, वाराणसी, प्रयागराज और पूर्वांचल के कई इलाकों में 28 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालात की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली में कैबिनेट सचिव डॉ. टीवी सोमनाथन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति (NCMC) ने भी हाई लेवल मीटिंग कर सभी राज्यों की तैयारियों का जायजा लिया है ताकि हर परिस्थिति से मुस्तैदी से निपटा जा सके।