लिथुआनिया से भारत आई विदेशी लड़की ने वंदे भारत में बिताए 10 घंटे, फिर जो कहा... इंटरनेट पर मच गया तहलका!

लिथुआनिया से भारत आई विदेशी लड़की ने वंदे भारत में बिताए 10 घंटे, फिर जो कहा... इंटरनेट पर मच गया तहलका!

यूरोपीय देश लिथुआनिया से भारत घूमने आईं एक महिला पर्यटक का वंदे भारत ट्रेन के सफर से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में है। अपनी दोस्त क्रिस्टीना के साथ जॉब छोड़कर एक महीने के भारत दौरे पर निकलीं करिशा ने प्लेटफॉर्म पर मची आपाधापी को हॉलीवुड फिल्म 'द हंगर गेम्स' की जंग जैसा बताया, लेकिन ट्रेन के भीतर 10 घंटे के सफर के बाद उनकी सोच पूरी तरह बदल गई। दिल्ली और आगरा होते हुए जम्मू-कश्मीर की ओर बढ़ते वक्त जब दोनों ने वंदे भारत के फर्स्ट एसी कोच में एंट्री ली, तो शुरुआत में कोच के अंदर सामान सेट करने के लिए लोगों के बीच मची होड़ को देखकर वे हैरान रह गईं। इंस्टाग्राम पर @karisha.vlogs अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो में उन्होंने साफ लिखा कि स्टेशन और डिब्बे में लगेज रखने की जगह ढूंढने का नजारा किसी महामुकाबले जैसा था, जिसमें उन्हें भी जूझना पड़ा।

शुरुआती आपाधापी से इतर ट्रेन जब अपनी रफ्तार में आई, तो उनका यह सफर पूरी तरह यादगार बन गया। 10 घंटे की लंबी दूरी तय करने के बाद करिशा ने अपने अनुभव को साझा करते हुए इसे 'वर्थ एवरी पेनी' यानी एक-एक पैसे के लायक करार दिया। उन्होंने भारतीय ट्रेनों के एसी और नॉन-एसी कोच की तुलना करते हुए कहा कि भले ही नॉन-एसी का टिकट कुछ यूरो सस्ता मिल जाए, लेकिन सुरक्षा और सुकून के लिहाज से वंदे भारत कहीं आगे है। महिला यात्रियों के लिए सुरक्षित माहौल, कोच की शानदार साफ-सफाई और आरामदायक सफर ने उनका दिल जीत लिया। इंटरनेट पर यूजर्स उनके इस संतुलित और ईमानदार रिव्यू की जमकर सराहना कर रहे हैं, जहां उन्होंने अव्यवस्था को छुपाए बिना भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण और सुरक्षा को खुलकर सराहा।