रातों की नींद उड़ा देगा कोरोना महामारी का नया आंकड़ा, तेजी से हो रही संक्रमित लोगों की मौतें

img

नई दिल्ली॥ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 पर लगाम लगाने के लिए 24 मार्च से लॉकडाउन लागू किया था। लेकिन लॉकडाउन में छूट की वजह से सारी मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। वही, देश में कोविड-19 के मामलों में तेजी आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमितों का आंकड़ा सवा दो लाख को पार कर गया है।

corona cases in india

तो वहीं कोविड-19 से मौत का आंकड़ा 6300 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के शुक्रवार(5 जून) सुबह 8 बजे तक देश में कोविड-19 के कुल 2,26,770 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं कोविड-19 से मौत का आंकड़ा 6,348 तक जा पहुंचा है।

वहीं बीते 24 घंटों की बात करें तो देश में कोविड-19 के 9,851 मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश में 273 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में फिलहाल 1,10,960 एक्टिव केस हैं। देश में कोविड-19 से अब तक 1,09,462 लोग ठीक हो चुके हैं।

पढि़ए-कोविड-19 महामारी पर केन्द्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, मार्च 2021 तक नहीं होगा ये काम

महाराष्ट्र में कोविड-19 के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। राज्य में कोरोना से अब तक कुल 77,793 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 2,710 मरीजों की कोविड-19 के कारण मौत हो चुकी है। राज्य में कोविड-19 के फिलहाल 41,402 एक्टिव मामले हैं, वहीं 33,681 लोग ठीक हो चुके हैं। वही, महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु में कोविड-19 के सबसे अधिक केस सामने आए हैं। तमिलनाडु में अब तक कुल 27,256 मामले सामने आए हैं। राज्य में मौत का आंकड़ा 220 है। तमिलनाडु में कोविड-19 के फिलहाल 12,134 एक्टिव केस हैं, वहीं 14,902 लोग ठीक हो चुके हैं।

Related News