भारत पर मंडराया नया खतरा- एक्सपर्टों ने किया सतर्क, अमेरिका से ज्यादा बुरा हो जाएगा देश का हाल

img

कोविड-19 आपदा की थर्ड वेव का खतरा मंडरा रहा है। अगर किसी कारण वश लोगों का जमावड़ा होता है तो कुछ प्रदेशों में कोविड-19 की थर्ड वेव की स्थिति खतरनाक हो सकती है।

PEOPLE

एक्सपर्टों ने इस बात के लिए अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञों ने बताया कि छुट्टियों की एक अवधि संभावित थर्ड वेव की आशंका को 104 फीसदी तक बढ़ा सकती है और उस लहर में संक्रमण के केस 44 फीसदी तक बढ़ सकते हैं।

विशेषज्ञों ने बताया कि पर्यटकों की संख्या में वृद्धि और सामाजिक, राजनीतिक या धार्मिक कारणों से होने वाली सामूहिक सभाओं के कारण जनसंख्या घनत्व में अचानक वृद्धि से कोविड-19 आपदा के केस बढ़ सकते हैं।

तो वहीं उन्होंने आगे बताया कि जरूरी और जिम्मेदार यात्रा पर जोर देते हुए अलर्ट किया है कि जिससे कुछ प्रदेशों में संभावित थर्ड वेव की स्थिति खतरनाक हो सकती है। एक ऐसे परिदृश्य का चित्रण करते हुए, जहां हिंदुस्तान में जनसंख्या घनत्व का अमेरिका की तुलना में संक्रमण पर ज्यादा असर पड़ता है।

विशेषज्ञों ने कहा कि कोरोना से जैसे अमरेकिा में भयानक हाल था, उससे ज्यादा बुरा हाल देश में हो जाएगा। छुट्टियों की अवधि नहीं होने पर प्रतिबंधों में ढील की स्थिति की तुलना में ये आपदा के चरम पर होने के समय को चार हफ्ते तक बढ़ सकती है।

Related News