
उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को टीम-09 के साथ कोविड प्रबंधन पर समीक्षा बैठक के बाद Night Curfew (नाइट कर्फ्यू) में और ढील देने का निर्देश दे दिया है, अब दुकानें रात 11 बजे तक खुल सकेंगी। नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) अब रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक प्रभावी रहेगा। प्रदेश में कोविड की काफी नियंत्रित स्थिति को देखते हुए रात्रिकालीन कर्फ्यू रात्रि 11 बजे से प्रात: छह बजे तक प्रभावी होगा।
इस दौरान सभी को 11 बजे तक दुकानें तथा बाजार बंद (Night Curfew) करने होंगे। कोई भी सड़क पर अनावश्यक घूमता मिला तो उसके खिलाफ बेहद सख्त कार्रवाई का भी निर्देश है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विभिन्न राज्यों में कोविड के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। हमें सावधान रहना होगा। सभी जगह पर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। प्रदेश में कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जाना बहुत जरूरी है।
सीएम योगी आदित्यनाथ के इस निर्देश के बाद प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने पत्र भी जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश में पहले नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) रात दस बजे से अगले दिन सुबह छह बजे तक सख्ती से प्रभावी थी।
Chanakya Niti: हर जगह सम्मान पाते हैं इन 3 गुणों वाले लोग, आप भी अपनाएं
Nutrition Week: आंखों से जुड़ी ये परेशानी आप के लिए हो सकती हैं खतरनाक
Weight Loss Exercise का टाइम नहीं है तो डाइट में शामिल कर लें ये 5 ड्रिंक्स, दूर भागने लगेगा मोटापा
Night Curfew : जानें- कर्फ्यू में कितने घण्टे और मिल रही हैं लोगो को ढील
--Advertisement--