अब सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ही खोल दी BJP की ये पोल, Audio वायरल

img

नई दिल्ली॥ मध्यप्रदेश राज्य में उपचुनाव के माहौल में राजनौतिक पारा गर्म हो गया है। उपचुनाव की चर्चा के बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान का एक कथित Audio क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि इसमें वह कह रहे हैं कि मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार को गिराने का निर्णय भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने लिया था। यदि सिन्धिया और तुलसी सिलावट साथ नहीं देते तो कमलनाथ सरकार को नहीं गिरा पाते।

Shivraj

दावा किया जा रहा है यह बात उन्होंने दो दिन पहले इंदौर में सांवेर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही थी। कहा जा रहा है कि रेसीडेंसी कोठी में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था सीएम शिवराज ने कार्यकर्ताओं से यह भी पूछा कि अगर तुलसी सिलावट उप-चुनाव में विधायक नहीं बन पाए तो क्या वे मुख्यमंत्री रह पाएंगे, क्या प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार रह पाएगी?

पढि़ए-सीएम केजरीवाल हुए प्रधानमंत्री के मुरीद, कहा कोरोना को हराना है तो मानें पीएम मोदी की मानें ये बात!

इस पर कार्यकर्ताओं ने जवाब दिया नहीं। सीएम के भाषण का कथित Audio क्लिप तेजी से वायरल होने के बाद उनपर सियासी हमले तेज हो गए हैं। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार को घेरा है।

Audio से हुआ ये खुलासा

इसमें शिवराज कथित रूप से कह रहे हैं कि केंद्रीय नेतृत्व ने तय किया कि सरकार गिरनी चाहिए, नहीं तो ये बर्बाद कर देगी। सिन्धिया और तुलसी भाई के बिना क्या सरकार गिर सकती थी? दूसरा तरीका नहीं था। कांग्रेस कह रही है कि धोखा सिंधिया और तुलसी सिलावट ने दिया है, जबकि सच यह है कि धोखा कांग्रेस ने दिया है। आप बताइए, यदि तुलसी विधायक नहीं बने तो क्या मैं सीएम रहूंगा, क्या प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार रहेगी?

Related News