अब नए सिरे से होगा निजी चिकित्सालयों का पंजीकरण

img

महराजगंज ॥ अब जिले में निजी चिकित्सालयों का पंजीकरण नये सिरे से होगा। इसके लिए विभिन्न श्रेणियों के लिए मानक तय किए गए है। ऐसे सभी निजी चिकित्सालय अपना पंजीकरण करा लें। पंजीकरण पहली जनवरी 2022 से शुरू हो जाएगा।

Hospital

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि जिले में निजी चिकित्सालयों की स्थापना के लिए पंजीकरण आवश्यक है। इसके लिए चिकित्सालयों का वर्गीकरण तथा विभिन्न श्रेणियों के लिए मानक भी विकसित किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान व्यवस्था के तहत पंजीकृत सभी निजी चिकित्सालयों के पंजीकरण की वैधता आगामी 31 मार्च 2022 तक स्वतः समाप्त हो जाएगी। ऐसे में सभी निजी चिकित्सालय 31 मार्च 2022 से पहले अपना पंजीकरण करा लें।

जिले में पंजीकृत हैं 74 निजी चिकित्सालय

व्यवस्था के मुताबिक 30 बेड से कम क्षमता वाले निजी चिकित्सालयों की स्थापना के लिए मानव संसाधन, अग्निशमन तथा पैरामेडिकलवेस्ट की व्यवस्था जरूरी है। जबकि 30 बेड से अधिक क्षमता वाले चिकित्सालयों के पंजीकरण के लिए राष्ट्रीय परिषद द्वारा विकसित सभी मानक लागू होंगे। एसीएमओ डाॅ.राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जिले में वर्तमान में 74 निजी चिकित्सालय पंजीकृत हैं।

Related News