img

कांग्रेस की पूर्व चीफ सोनिया गांधी आज अपना 77वां जन्मदिन मना रही हैं। देशभर से उन्हें बधाईयां मिल रही हैं। नेतागढ़ केक काटकर जश्न मना रहे हैं। तेलंगाना के नए सीएम रेवंत रेड्डी ने भी केक काटकर उनका बर्थडे मनाया।

वहीं पीएम मोदी ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि सोनिया गांधी जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। उन्हें लंबे और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद मिले।

दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के चीफ अरविंद केजरीवाल ने भी पोस्ट करते हुए लिखा, श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।

राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी बधाई दी हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनमानस के अधिकारों की सशक्त ध्वनि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आपका त्याग, दूरदर्शिता और देश के प्रति समर्पण का भाव हम सभी को शक्ति प्रदान करता है। ईश्वर आपको स्वस्थ, सुदीर्घ और निर्विघ्न जीवन प्रदान करें।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा कि श्रीमती सोनिया गांधी जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की प्रार्थना करता हूं। 

--Advertisement--