OMG!! यहां मिली एलियन कॉलोनी, यहां रहने के लिए लोगों में मची है होड़!

img

अजब-गजब॥ विश्व भर में एलियंस को लेकर लोगों में बहुत उत्सु़कता देखने को मिलती है। कईयों का कहना है कि उन्होंने एलि़यंस को देखा है। कई बार आसमान में उड़नतश्तरी जैसी चीज दिखाई पड़ती है। कहा जाता है कि इनमें ही सवार होकर एलियंस आते हैं। इसमें कितना सच है, कहना मुश्किल है। लेकिन एलि़यंस जैसे जीवों को देखने की बातें काफी लोगों ने कही है।

 

बहरहाल, डेनमार्क के कोपनहे़गन में एक ऐसी कॉलोनी ही बसा दी गई है जिसे एलि़यन (विचित्र प्राणी) कॉ़लो़नी बताया जाता है। काफी तादाद में लोग इस कॉलो़नी को देखने के लिए आते हैं। ये एलियन कॉलोनी कोपनहेगन के ब्रॉन्डबी में बनाई गई हैं।

पढ़िए-यदि शाकाहारी हैं तो हो जाएं सावधान, जानलेवा हो सकता है इन फल और सब्जियों का सेवन

इसे एलियन कॉलोनी इसलिए कहा जाता है, क्योंकि येां बने घरों की डिजाइन UFO जैसी है। ये घर खास तौर पर टूरिस्ट्स के लिए बनाए गए हैं। लोग छुट्टियां मनाने येां आते हैं। इस कॉलोनी में हर तरह की सुविधा है। येां कई पार्क हैं। कार पार्किंग की सुविधा के साथ येां ऐसी दुकानें भी हैं जहां जरूरत की चीजें मिल जाती हैं। इस कॉलोनी में काफी हरियाली है।

इस कॉलोनी को बनाने की स्कीम साल 1964 में ही बनी थी। लैंडस्केप आर्किटेक्ट एरिक मायगिंड ने UFO की परिकल्पना पर आधारित इसकी डिजाइन बनाई थी। बाद में इसी डिजाइन के मुताबिक, कॉलोनी बनाई गई। गार्डन सिटी में इस तरह की कई कॉलोनी विकसित की गई हैं, क्योंकि ये आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ती जा रही है। एक कॉलोनी में लगभग 16 घर हैं। येां रहने का किराया भी अन्य स्थानों से कम है। ये कॉलोनियां गोल आकार की हैं और दूर से देखने पर बिल्कुल UFO की तरह ही लगती हैं।

Related News