दीपावली के मौके पर इन प्रदेशों में पटाखे फोड़ने पर लगा बैन, जानें किस राज्य में क्या है नियम

img

दीपावली के अवसर पर पटाखों से होने वाले प्राकृतिक नुकसान (पॉल्यूशन) पर प्रतिबंध लगाने के लिए प्रदेश सरकारों ने पूरी योजना तैयार कर ली है और कुछ प्रदेशों ने पटाखे जलाने पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है, जबकि कुछ प्रदेश सरकारों ने ग्रीन पटाखे जलाने की इजाजत दी है।

Ban on firecrackers in Rajasthan

जानकारी के मुताबिक कई प्रदेश सरकारों ने पटाखों के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय़ लिया है। इसके साथ ही खरीदने और बेचने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं कुछ प्रदेशों में केवल ग्रीन पटाखे जलाने की इजाजत दी गई है, हालांकि इसके लिए कुछ निमय बनाए गए है।

आपको बता दें कि दिल्ली, पंजाब और ओडिशा आदि जैसे राज्यों में बैन लगा है। राजस्थान में दो घंटे की इजाजत है, पंजाब में भी दो घंटे की इजाजत है।

किन प्रदेशों में पटाखे पर बैन

बिहार तथा यूपी जैसे कई अन्य प्रदेशों ने त्योहारी माहौल में प्रदूषण के लेवल को देखते हुए कुछ जिलों में पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर बैन लगा दिया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने एक विशिष्ट वक्त निर्धारित किया है जब लोग पटाखे फोड़ सकते हैं। महाराष्ट्र सरकार ने पटाखों के इस्तेमाल पर बैन नहीं लगाया है, मगर लोगों से इस साल पटाखे जलाने से परहेज करने का अनुरोध किया है।

Related News