शादी की पहली रात को दुल्हन की ये हरकत देख दूल्हा खो बैठा आपा, मां-बाप भी हैरान

img

उत्‍तर प्रदेश॥ महराजगंज जिले से मियां-बीवी के मध्य विवाद का एक चौंकाने वाला मामला उजागर हुआ है। दरअसल शादी की पहली रात के बाद पत्नी अपनी माँ के साथ महाराजगंज पुलिस स्टेशन पहुंची और ससुराल वालों के विरूद्ध तहरीर दे दी। पीड़िता ने अपने पति और ससुराल वालों पर मारपीट का इल्जाम लगाया है। जानिए शादी के बाद पहली रात को ही पति-पत्नी के मध्य ऐसा क्या हो गया…

wedding

पीड़िता के ससुराल वालों के आरोप के अनुसार, जब दूल्हा लाखों अरमान लिए सुहागरात की सेज पर पहुंचा तो उसने देखा कि दुल्हन किसी अन्य मर्द से फोन पर बात कर रही है। पूछने पर पत्नी भड़क गई और उसको बुरा-भला कहने लगी। लाख समझाने के बाद भी जब दुल्हन नहीं रुकी तो पति ने पत्नी पर हाथ उठा दिया। इसके बाद उसके घर वाले बीच-बचाव के लिए आ गए।

वहीं पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद पहला दिन पति के बिना ही गुजारना पड़ा। पूरा दिन बीत जाने के बाद भी पति उसके पास रूम में नहीं आया। इसके बाद जब दूल्हा आया तो उसे बुरा-भला कहने लगा और विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी और गंदी गंदी गालियां दी।

 

Related News