img

हिंदू पंचांग के मुताबिक, रक्षाबंधन श्रावण मास के पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। रक्षाबंधन हिन्दुओं का अहम त्योहार है जो भारत के कई हिस्सों में मनाया जाता है। भारत के अलावा भी विश्वभर में जहां भी हिन्दू धर्म के लोग रहते हैं वहां इस पर्व को भाई बहनों के बीच मनाया जाता है। राखी का त्यौहार भाइयों और बहनों के प्रेम का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपनी भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार 30 अगस्त और 31 दोनों दिन मनाया जाएगा।

साथ ही रक्षाबंधन पर पूर्णिमा का संयोग भी बनने जा रहा है जो कि बेहद खास माना जाता है। आइए जानते हैं रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त।

शास्त्रों के मुताबिक रक्षाबंधन भद्रा काल में नहीं मनानी चाहिए। ऐसा करना बेहद अशुभ माना जाता है। रक्षाबंधन पर भद्रा का साया 30 अगस्त को रात 09:02 बजे तक रहेगा। इसके बाद से राखी बांधना उपयुक्त रहेगा। 31 अगस्त को सुबह 07:05 बजे तक राखी बांधी जा सकती है।

 

--Advertisement--