यहां विधायक की कोरोना से मौत, पार्टी में दौड़ी शोक की लहर

img

नई दिल्ली॥ पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के एक विधायक की मौत कोरोना की वजह से हुई है। उनका नाम तमोनाश घोष है। वह दक्षिण 24 परगना के फलता से विधायक थे। तमोनाश तीन बार विधायक रह चुके थे। पिछले एक महीने से वह ईएम बाईपास के पास अपोलो अस्पताल में भर्ती थे। उनका घर कोलकाता के कालीघाट में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का आवास के करीब है। तमोनाश के निधन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख व्यक्त किया है।

death corona

पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले महीने की 24 तारीख से वह अस्पताल में भर्ती थे। सर्दी, खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ की समस्या के साथ उन्हें भर्ती किया गया था। संदेह होने पर चिकित्सकों ने उनके नमूने को संग्रह कर जांच के लिए भेजा था, जिसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। उसके बाद से लगातार उन्हें आइसोलेशन में रखकर इलाज चल रहा था। पिछले तीन दिनों से उनकी तबीयत और अधिक बिगड़ गई थी। उन्हें वेंटिलेशन पर रखा गया था।

अस्पताल सूत्रों ने बताया है कि बुधवार तड़के उनके शरीर के अधिकतर अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिसकी वजह से उनकी मौत हुई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि की है कि तमोनाश की मौत कोरोना से ही हुई है। उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दो ट्वीट किया है।

पढि़ए-नाबालिगों के गर्भवती होने की खबरों पर बोली मंत्री स्वाति सिंह, कहा प्रवेश के समय ही गर्भवती थीं बालिकायें-महिलायें

इसमें उन्होंने कहा है कि यह बहुत दुखद है कि विधायक तमोनाश घोष का निधन हो गया है, जो फलता से तीन बार विधायक रह चुके थे और पार्टी के धरोहर थे। 1988 से वे हमारे साथ थे लेकिन आज छोड़ गए। 35 सालों तक उन्होंने साथ निभाया था। वह लोगों और पार्टी के लिए समर्पित थे। अपने सामाजिक कार्यों के जरिए उन्होंने काफी बड़ा योगदान दिया था। उनके जाने से एक ऐसी क्षति हुई है जिसकी पूर्ति कभी नहीं हो सकते। उनकी पत्नी झरना, दोनों बेटियां, दोस्तों और शुभचिंतकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

Related News