पालघर कांड के आरोपी ने पुलिस की बढ़ाई टेंशन, साधुओं की हत्या करने वाला CORONA की चपेट में

img

नई दिल्ली॥ महाराष्ट्र राज्य के पालघर में दो संन्यासी और एक ड्राइवर की हत्या के मामले में महाराष्ट्र पुलिस की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब संन्यासियों की हत्या के आरोपी की वजह से पुलिस की परेशानी एक बार फिर से बढ़ गई है। दरअसल, संन्यासियों की हत्या के आरोपी का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसके बाद से महाराष्ट्र पुलिस की चिंता बढ़ गई है। ये आरोपी फिलहाल वाडा थाने में बंद है। उसकी CORONA__VIRUS जांच पॉजिटिव आने से पुलिस और स्वस्थ्य कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

palghr police

डॉक्टर ने बताया कि वाडा थाने में बंद एक आरोप कोरोना संक्रमित पाया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी का विदेश यात्रा का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है। जिसके चलते प्रशासन की चिंता पहले से अधिक बढ़ गई है। अब प्रशासन इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहा है कौन-कौन कर्मचारी या अधिकारी इस आरोपी के संपर्क में आए थे। जिससे ये पता लगने में आसानी हो कि ये संक्रमण आखिर आया कहां से।

डॉक्टर के अनुसार, ये मामला सामने आने के बाद 23 पुलिस अफसरों और 20 अन्य आरोपियों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। वहीं संक्रमित आरोपी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि 18 अप्रैल को नौ किशोरों समेत सभी 110 आरोपियों का कोरोना टेस्ट कराया गया था। जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। वहीं वाडा थाने के लॉकअप में बंद एक आरोपी का शुक्रवार को फिर से कोरोना टेस्ट किया गया तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।

अभी- अभी- उड़ गई लॉकडाउन की धज्जियां, यहां सड़कों पर उमड़ी हजारों मजदूरों की भीड़

Related News