Palmistry: कम लोगों के हाथ में हाथ में होती है ये खास लाइन, क्या आपकी हथेली में है

img

इंसान की हथेली में भी उसकी किस्मत का राज छीपा होता है। हस्तरेखा शास्त्र (Palmistry) के विशेषज्ञ हाथ की लकीरों को देखकर व्यक्ति का भाग्य बता देते हैं। हस्तरेखा शास्त्र में ‘सीमियन लाइन’ का जिक्र किया गया है जो बहुत कम लोगों की हथेली पर दिखाई देती है। आइए जानते हैं हथेली पर सीमियन लाइन कहां होती है और जिन लोगों के हाथ पर ये रेखा होती है, वो कितने भग्यशाली होते हैं।

जानकार बताते हैं कि हथेली पर जहां हृदय और मस्तिष्क रेखा एक दूसरे से मिलती है या टकराती है, वहां सीमियन लाइन बनती है। हार्ट लाइन हमारी भावनात्मक शक्ति का प्रतिनिधित्व करती है। वहीं मस्तिष्क रेखा मानसिक शक्ति के बारे ने बताई है जबकि सीमियन लाइन में भावना और बुद्धि दोनों का समावेश होता है। ज्योतिषी बताते हैं कि जिन लोगों की हथेली (Palmistry) में सीमियन लाइन होती है, उनकी पर्सनैलिटी में कुछ खास बातें होती हैं।

ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि ऐसे लोग बहुत बुद्धिमान, समझदार, डिसीज़न मेकर, क्रिएटिव और आत्मविश्वास से भरे होते हैं। वहीं ऐसे लोग शॉर्ट टेंपर्ड और जोखिम लेने से भी नहीं हिचकिचाते हैं। बताया जाता है कि सीमियन लाइन वालों के हाथ में पैसा बहुत रहता है। हालांकि, महिलाओं के मामले में यह लाइन थोड़े अशुभ परिणाम देती है। जिन महिलाओं के हाथ (Palmistry) में ये रेखा होती है उनका जीवन बहुत चुनौतियों भरा होता है।

सीमियन लाइन इंसान के दांपत्य जीवन को भी प्रभावित करती है। जिनकी हथेली में आयसु रेखा होती है वे प्रेम में विश्वास रखते हैं और एक अच्छे लवर या पार्टनर बनते हैं। वहीं दूसरी ओर, जिनका प्रेम में विश्वास नहीं होता, वे शकी और विश्वासघाती भी हो सकते हैं लेकिन सामान्य जीवन में ये लोग बेहद जिम्मेदार, ईमानदार स्वतंत्र और करियर के लिहाज से सही डिसीज़न लेने में सक्षम होते हैं। वैसे तो सीमियन लाइन बहुत कम लोगों की हथेली पर होती है। वहीं ऐसे लोग तो और भी दुर्लभ होते हैं जिनकी दोनों हथेलियों पर सीमियन लाइन बनती है। (Palmistry)

Palmistry: कम लोगों के हाथ में हाथ में होती है ये खास लाइन, क्या आपकी हथेली में है

Kaju Pista Roll Recipe : राखी पर घर पर ही बना के खिलाएं होममेड काजू पिस्ता रोल, जानें आसान टिप्स

Related News