img

हस्तरेखा विज्ञान के जानकर हाथ की रेखाओं को जानकर किसी भी व्यक्ति के जीवन , स्वभाव और उसके भविष्य का पता लगा लेते हैं। व्यक्ति की हथेली में मौजूद हर रेखा का अपना महत्व होता है। हर रेखा व्यक्ति की जिंदगी के बारे में कुछ न कुछ बताती है। ऐसे ही हथेली में एक रेखा होती है यात्रा रेखा। यह एकमात्र ऐसी रेखा है जो हथेली के विभिन्न क्षेत्रों में मिल सकती है। अगर यात्रा रेखा उभरती हुई दिख रही है तो व्यक्ति के विदेश जाने की पूरी संभावना होती है। हालंकि हथेली में मौजूद रेखाओं को देखते समय विशेष सावधानी की आवश्यकता होती है।

Palmistry

इसी कड़ी में यात्रा रेखा के प्रत्येक बदलाव का यात्रा से जुड़ा अलग-अलग अर्थ होता है। यात्रा रेखा हथेली के किनारे के आधार से ऊपर या नीचे तरफ शुरुआत करती है और कई बार जीवन रेखा को भी पार कर सकती है। यात्रा रेखा की आकृति, संख्या एवं लंबाई इसकी स्थिति को निर्धारित करती है। इसी से भविष्य का संकेत मिलता है। जिन व्यक्तियों की हथेली में यात्रा रेखा साफ होती है वह लोग यात्रा प्रेमी होते हैं। वहीं अगर यात्रा रेखा गहरी है तो इसका मतलब है कि ऐसा व्यक्ति विदेश में स्थायी रूप से निवास करेगा और बहुत पैसा कमायेगा।

यदि यात्रा रेखा स्पष्ट रूप से जीवन रेखा मिले तो इसका मतलब है कि व्यक्ति इच्छा या अनिच्छा से अन्य जगहों का पता लगाएगा लेकिन यह उनको पसंद नहीं होगा। वहीं अगर यात्रा रेखा जीवन रेखा को काटे तो इसका अर्थ यह होता है कि व्यक्ति यात्रा के दौरान हादसे का शिकार हो सकता है। वहीं अगर यात्रा रेखा जीवन रेखा से मोटी हो तो इसका मतलब है कि व्यक्ति अपने देश से कहीं दूर दूसरे देश में स्थायी रूप से बस जाएगा। यदि जीवन रेखा के पास छोटी यात्रा रेखाएं हैं तो व्यक्ति को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए हैं। यदि यात्रा रेखा क्रॉस पर घूमती है तो व्यक्ति को यात्रा करते समय लोगों से मदद मिलने की संभावना रहती है।

--Advertisement--