पति के नाम से पास कराया लोन, रुपया मिलते ही ब्वॉयफ्रेंड संग फरार हुई 2 बच्चों की मां

img

पटना॥ मियां बीवी के रिश्ते से प्यार और विश्वास का रिश्ता माना जाता है। लेकिन कई बार इस रुपए और अन्य वजहों से इस रिश्ते का नाम खराब हुआ है। ताजा उदाहरण बिहार के बांका जिले का है। जहां की एक महिला ने पहले पति के नाम पर बैंक से लोन की मंजूरी दी।

LOAN पास होने के बाद पैसा मिलते ही महिला जेवरात व घर के अन्य कीमती सामानों को लेकर ब्वॉयफ्रेंड संग भाग गई। मामले में पति ने थाने में न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

घटना बांका जनपद के शंभुगंज थाने के वारसावाद गांव की है। यहां के एक युवक की शादी पांच वर्ष पूर्व सुल्तानगंज प्रखंड के हलकराचक गांव में हुई थी। युवक के दो बच्चे भी है। जो अपनी मां के इंतजार में है।

बताया जाता है कि शादी के बाद से ही महिला के बहनोई के भाई का उसके ससुराल में आना-जाना था। ससुराल वाले संबंधी समझ कर सबकुछ सामान्य मान रहे थे। लेकिन भीतर ही भीतर महिला का अपने जीजा के भाई प्रदीप यादव (सु्ल्तानगंज प्रखंड के श्यामपुर का वासी) के साथ लव अफेयर था। जो शादी के बाद भी चलता रहा।

कुछ दिन पहले पत्नी ने अपने पति को तैयार कर बैंक से ऋण लेने का आवेदन दिया था। लोन की मंजूरी मिलने के बाद पत्नी बैंक लोन के लाखों रुपए के साथ-साथ घर के जेवरात और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गई। एक-दो दिनों तक पति व ससुराल के अन्य लोगों ने महिला को बहुत तलाशा। लेकिन कहीं पता नहीं चलने के बाद शंभूगंज थाने में शिकायत कराई। जिसमें सुल्तानगंज निवासी प्रदीप यादव पर महिला को बहला-फुसला कर ले जाने का आरोप लगाया। शिकायत के बाद शंभूगंज पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

पढि़ए- नहीं कर पाया रेप तो एक और दरिंदे ने 5 साल की मासूम को कर दिया आग के हवाले, सड़कों पर मचा संग्राम

Related News