उन्नाव की पीढिता की मौत पर यूपी में सियासी बवाल, कांग्रेस, सपा ने घेरा भाजपा मुख्यालय, पुलिस शक्ति से पेश

img

लखनऊ। उन्नाव की पीढिता की मौत पर सियासी घमासान है की, थमने का नाम ही नहीं ले रहा है जी हां आपको बता दे की दुष्कर्म का केस वापस लेने से इन्कार पर केरोसिन डालकर जलाई गई उन्नाव की बिटिया की मौत के बाद आम लोगों में गम और गुस्सा दोनों है।

साथ आपको यह भी बतादें की इसको लेकर शनिवार को सियासी हंगामा भी हो गया। विपक्ष के नेताओं ने यूपी की योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वहीं विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी घटना पर दुख प्रकट करते हुए सरकार से जल्द इंसाफ की मांग की है।

बतादें की, सपा मुखिया अखिलेश यादव विधानसभा के सामने धरने पर बैठ गए। सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आरोपी भाजपा से जुड़े हैं, इसलिए सरकार ने कार्रवाई नहीं की। अखिलेश के जाते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा मुख्यालय पर हल्ला बोल दिया।

कुछ कार्यकताओं ने विधानसभा के सामने प्रदर्शन कर दिया। इस पर पुलिस ने हत्का बल प्रयोग कर सभी को खदेड़ा। कुछ देर बाद राजभवन की ओर जा रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने फिर लाठीचार्ज कर दिया। वहीं आपको यह भी बता दें की इसी बीच दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए प्रियंका वाड्रा उन्नाव पहुंचीं। वहां उन्होंने परिवारीजन से मुलाकात कर सांत्वना दी।

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को राज भवन पहुंचकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को ज्ञापन दिया। उन्होंने राज्यपाल से उन्नाव दुष्कर्म प्रकरण व यूपी में बढ़ रहे महिला अपराधों पर हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने कहा राज्य सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है।

ऐसे में एक महिला होने के नाते राज्यपाल इस प्रकरण में कड़ी कार्रवाई करें। क्योंकि आए दिन महिलाओं के साथ बलात्कार वह हत्या जैसी दिल दहलाने वाली घटनाएं हो रही हैं। जब पीड़िता और उनका पीड़ित परिवार न्याय के लिए गुहार लगाता है लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा दफ्तर के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। तो उनका भी मुंह बंद कर दिया जाता है।

मायावती ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में पुलिस झूठे आंकड़े दिखाकर वाहवाही ले रही है अपराधियों की आवा भगत में जुटी है इससे जनता में बहुत आक्रोश है। वही पीड़ित जनता तेलंगाना में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपियों को पुलिस द्वारा मारे जाने पर ना चाहते हुए भी सराहना करने को मजबूर है।

उन्होंने राज्यपाल से आग्रह किया कि राज्य की संवैधानिक प्रमुख होने के नाते राज्य सरकार को सचेत करें और खासकर अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए हर संभव प्रयास करें। उन्नाव दुष्कर्म केस पीड़िता की मौत के बाद अब सियासत भी बढ़ गई है। इसके बाद विधान भवन के घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से भिड़ंत हो गई। इस पर पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया।

Related News