निर्भया की मां को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी, टिकट को लेकर दिया ये बयान

img

नई दिल्ली॥ राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के 5 वर्ष पूरे होने वाले हैं और इलेक्शन कमीशन द्वारा विधानसभा इलेक्शन का ऐलान कर दिया गया है। ऐसे में सभी पार्टियां इलेक्शन की तैयारियों में जुट गई है। भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और AAP ऐसे चेहरों को मैदान में उतारने की तैयारी में है जो उन्हें जीत दिला सके। इसी बड़ी में चर्चा है कि निर्भया की मां भी चुनावी मैदान में उतर सकती हैं। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

सूत्रों के अनुसार, निर्भया की मां इस बार राजनीति के मैदान में उतर सकती हैं। इसके लिए दिल्ली विधानसभा इलेक्शन में उन्हें टिकट देने की भी तैयारियां जोरों-शोरों पर हैं। सूत्र बताते हैं कि भारतीय जनता पार्टी व AAP निर्भया की मां को टिकट देने को तैयार है और अब सब कुछ निर्भया की मां पर निर्भर है।

दरअसल, सभी चुनावी पार्टियों को लगता है कि निर्भया की मां जिस भी पार्टी से राजनैतिक मैदान में यदि उतरती हैं, तो वो जिताऊ उम्मीदवार हो सकती हैं। साथ ही उस पार्टी के सत्ता में काबिज होने का चांस अधिक हो सकता है। लेकिन प्रश्न ये कि क्या निर्भया की मां विधानसभा में चुनाव लड़ेंगी? वहीं निर्भया का मां ने बताया कि उनका प्रथम लक्ष्य अपनी बेटी के दरिंदों को फांसी के तख्ते पर झूलते हुए देखना है।

पढ़िए-ये महिला रुकवाना चाहती है निर्भया कांड के दोषियों की फांसी, जानिए वजह

उसके बाद यदि कोई चुनाव लड़ने की बात आएगी तो देखा जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कोई ऐसा ऑफर आएगा तो देखा जाएगा, लेकिन फिलहाल ऐसा नहीं है। वहीं भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस सूत्र बताते हैं कि यदि निर्भया की मां चुनाव लड़ने के लिए हां करती हैं, तो वो जिताऊ उम्मीदवार हो सकती हैं। साथ ही पार्टी के लिए दिल्ली के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में कुछ सीटों पर अच्छा सकारात्मक असर भी डाल सकेंगे। इससे पार्टी की जीत भी सुनिश्चित हो सकती है।

Related News