प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस महान महिला को किया याद, श्रद्धांजलि देते हुए कही ये बड़ी बात

img

नई दिल्ली ॥ प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सावित्रीबाई फुले की जयंती पर उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘सावित्रीबाई फुले की जन्‍म जयंती पर उन्‍हें सादर नमन। उन्‍होंने सामाजिक एकता, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। सामाजिक चेतना के लिए उनका संघर्ष देशवासियों को सदा प्रेरित करता रहेगा।

सावित्रीबाई फुले की जन्म जयंती पर उन्हें सादर नमन। उन्होंने सामाजिक एकता, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। सामाजिक चेतना के लिए उनका संघर्ष देशवासियों को सदा प्रेरित करता रहेगा।

आपको बता दें कि सावित्रीबाई फुले महाराष्ट्र की एक भारतीय समाज सुधारक, शिक्षाविद और कवयित्री थीं। उन्हें भारत की पहली महिला शिक्षक माना जाता है और भारतीय नारीवाद की जननी भी। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पढ़िए- राम मंदिर को लेकर अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान, सुनते पार्टी कार्यकर्ताओं को नहीं हो रहा यकीन

Related News