Priyanka Chopra जोनस का अब विदेश में भी चलता है सिक्का, जानें कैसे

img

प्रियंका का सफर आसान नहीं रहा और पर्सनल के साथ ही प्रोफेशनल लाइफ में भी उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। प्रियंका के बर्थडे के खास मौके पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी खास बातें

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) का अब सिक्का विदेश में भी चलता है। 18 जुलाई को पैदा हुईं प्रियंका चोपड़ाने अपनी मेहनत और रिस्क भरे फैसलों से खुद को एक अलग और बड़े मुकाम पर पहुंचाया है।

प्रियंका चोपड़ा एक ओर जहां बॉलीवुड में एक्टिव हैं तो दूसरी ओर हॉलीवुड में भी खूब तेजी से काम करते हुए आगे बढ़ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा का सफर आसान नहीं रहा और पर्सनल के साथ ही प्रोफेशनल लाइफ में भी उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे (Priyanka Chopra Jonas Birthday) के खास मौके पर आपको बताते हैं एक्ट्रेस से जुड़ी कुछ बातें….

बूब जॉब की मिली थी सलाह
प्रियंका चोपड़ा भले ही अब ग्लोबल आइकॉन कहलाती हैं, लेकिन शुरुआती वक्त में उन्होंने भी काफी मुसीबतों का सामना किया। प्रियंका को एक ओर जहां कई बार फिल्मों से बाहर का रास्ता दिखाया गया तो कई बार अजीबोगरीब सलाह दी गईं। ऐसे ही एक किस्से के बारे में प्रियंका ने अपनी किताब ‘Unfinished’ में बताया।

प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद उनकी पहली मुलाकात जिस डायरेक्टर से हुई थी, उसने उन्हें ‘बूब जॉब’ कराने की सलाह दी थी ताकि उनके शरीर का अनुपात सही हो सके। हालांकि एक्ट्रेस ने उस मशहूर डायरेक्टर/प्रोड्यूसर के नाम का खुलासा नहीं किया है। प्रियंका ने किताब में ये भी लिखा था कि डायरेक्टर से मीटिंग के बाद वह काफी हैरान और खुद को छोटा महसूस कर रही थीं।

कार बीमा पर 85% तक की छूट! जानकारी प्राप्त करने के लिए बस कार नंबर दर्ज करें|

अपनी किताब में ही प्रियंका ने उस किस्से का भी जिक्र किया था, जिसकी वजह से उन्हें बोर्डिंग स्कूल जाना पड़ा था। प्रियंका ने बताया था कि उन्होंने पिता अशोक चोपड़ा (Ashok Chopra) से टेढ़े मुंह बात की थी और इसकी वजह से उन्हें बोर्डिंग स्कूल भेजा गया था। इस किस्से का जिक्र करते हुए प्रियंका ने बताया था कि एक बार वो लेटकर टीवी देख रही थीं और चिप्स खा रही थीं।

उनके पिता अशोक ने जब उनसे चिप्स मांगा तो प्रियंका ने मना कर दिया और ऐसा एक से अधिक बार हुआ। जिस पर प्रियंका ने कहा- ‘आप देख नहीं रहे क्या कि मैं बिजी हूं।’ प्रियंका का ये बिहेवियर उनके पैरेटेंस को पसंद नहीं आया और उन्होंने उन्हें अनुशासन सिखाने के लिए बोर्डिंग स्कूल भेजने का फैसला किया।

रंग भेद का हुईं शिकार

प्रियंका चोपड़ा की पढ़ाई भारत के साथ ही साथ विदेश में भी हुई है। 12- 13 वर्ष की उम्र में प्रियंका चोपड़ा पढाई के लिए अमेरिका गई थीं, जहां उन्हें रंगभेद झेलना पड़ा। प्रियंका ने कुछ इंटरव्यूज में इसका जिक्र करते हुए कहा था कि स्कूल में उन्हें कुछ बच्चे काफी परेशान करते थे और बुलिंग के दौरान उनके रंग का मजाक उड़ाते थे और वापस भारत जाने के लिए कहते थे।

प्रियंका चोपड़ा ने कहा था, ‘मैंने इसे बहुत व्यक्तिगत लिया था। मेरे अंदर आक्रोश था, मैं चुप हो गई थी। मैं ऐसे थी कि मेरी और मत देखिए। मैं गायब होना चाहती थी, मेरा कॉन्फिडेंस कमजोर पड़ गया था।

मैंने हमेशा अपने आपको एक आत्मविश्वास से भरी हुई महिला समझा है। मैं उस समय समझ नहीं पा रही थी कि मैं क्या करूं या मैं कौन हूं?’ बता दें कि इन सब से परेशान होकर कुछ वक्त के बाद प्रियंका वापस भारत लौट आई थीं।

इंस्टा क्वीन हैं प्रियंका चोपड़ा

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की ग्लोबल फैन फॉलोइंग है और फैन्स उन पर खूब प्यार लुटाते हैं। प्रियंका इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फोटोज वीडियोज शेयर करती हैं, जो वायरल हो जाते हैं। कई बार कुछ पोस्ट्स के चलते प्रियंका को ट्रोल भी किया जाता है, लेकिन एक्ट्रेस को इससे फर्क नहीं पड़ता है। इंस्टा पर प्रियंका के 80.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जबकि खुद प्रियंका 698 लोगों को फॉलो करती हैं।

प्रियंका के प्रोजेक्ट्स

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा की आखिरी बॉलीवुड फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ थी। वहीं उसके बाद वो हॉलीवुड फिल्म ‘द मेट्रिक्स रेसररेक्शन्स’में नजर आईं थीं। बात प्रियंका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की करें तो वो कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी।

Bihar News: बिहार के इन शहरों का नाम बदलने की मांग हुई तेज़, मंत्री ने दिया ये सुझाव

Sawan 2022 First Somvar: आज सावन के पहले सोमवार पर बन रहे हैं, सावन सोमवार पूजा विधि

Related News