Aradhana Mishra Mona की रिहाई के लिए प्रदेश भर में प्रदर्शन, सड़क पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता

img

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के चेयरमैन शाहनवाज आलम की गिरफ्तारी और हजरतगंज कोतवाली में कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया कार्यवाही के खिलाफ राजधानी समेत प्रदेश भर में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन हुआ।

aradhana mishra mona

राजधानी लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और विधानसभा में पार्टी विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना (Aradhana Mishra Mona) को हिरासत में ​ले लिया गया।

aradhana mishra mona congress

आराधना मिश्रा (Aradhana Mishra Mona) की रिहाई की मांग को लेकर प्रयागराज में भी जोरदार प्रदर्शन हुआ। पुलिस और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं ने मोना को तुरंत छोड़े जाने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष राम किशन पटेल, शहर अध्यक्ष नफीस अनवर, मुकुंद तिवारी, श्रीश चंद्र दुबे, हसीब अहमद, विवेकानंद पाठक, सुरेश यादव, अनिल कुशवाहा, सुशील तिवारी, सिपटैन बबलू, जितेंद्र कुमार, अनिल पाण्डेय, इरशाद उल्ला, रिंकू तिवारी, अरशद अली, बृजेश गौतम, गिरफ्तारी दी।
इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में भाग लिया।

Aradhana Mishra Mona के लिए प्रतापगढ़ तथा रामपुर खास में भी सड़क पर उतरे समर्थक
प्रतापगढ़ जिले में भी मोना की रिहाई को लेकर प्रदर्शन हुआ। उनके विधानसभा क्षेत्र रामपुर खास में सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सभी ने भाजपा सरकार और पुलि की ​कार्रवाई की निंदा की। उनका कहना था कि पुलिस कांग्रेस कार्यकताओं को जान बूझ कर निशाना बना रही है। प्रदर्शन में ज्ञान प्रकाश शुक्ल, सन्तोष द्विवेदी, रामू मिश्रा, राजेश विश्वकर्मा, प्रितेंद्र ओझा, आकाश मिश्र, भूपेंद्र यादव, इन्द्रमणि यादव, रामराज वर्मा, कमलेश सिंह, तौफीक अंसारी, त्रिभुवन तिवारी समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related News