IPL नीलामी में सबसे खतरनाक टीम बन सकती है RCB, इन 7 धुरंधरों पर नजर, देखिए संभावित टीम

img

नई दिल्ली॥ कल का दिन खिलाड़ियों के लिए बहुत अहम रहने वाला है क्योंकि कल 19 दिसंबर को IPL 2020 के लिए कोलकाता में खिलाड़ियों की नीलामी होने वाली है। IPL मे जिन खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिलेगा, उनका भविष्य सुनहरा बन सकता है।

आज हम आपको 7 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको RCB की टीम खरीदना चाहेगी। इन 7 धुरंधर खिलाड़ियों पर RCB के अलावा सभी टीमों की नजरें बनी रहेगी। आइए जानते हैं।

आपको पता होगा कि मुंबई इंडियंस की टीम ने बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह को रिलीज कर दिया है। युवराज सिंह IPL 2020 में नहीं खेल पाएंगे। इसके अलावा कोलकाता की टीम ने क्रिस लिन को रिलीज किया है।

RCB की टीम क्रिस लिन, ग्लेन मैक्सवेल, आरोन फिंच, इयॉन मॉर्गन, जेसन रॉय, मिचेल स्टार्क और बेन कटिंग पर करोड़ों की बोली लगा सकती है। ये 7 खिलाड़ी काफी बेहतरीन है जिनको RCB की टीम हर हाल में अपनी टीम में शामिल करना चाहेगी।

पढ़िए-जानिए, महेंद्र सिंह धोनी ने अपने ऊपर बनी फिल्म के लिए कितने रुपये लिए थे?

RCB की टीम ने कई दिग्गज खिलाड़ियों को रिटेन किया है। अगर RCB की टीम नीलामी में क्रिस लिन, ग्लेन मैक्सवेल, इयोन मोर्गन और मिचेल स्टार्क को शामिल करने में कामयाब होती है तो कहीं ना कहीं ये IPL 2020 में खतरनाक टीम बन सकती है।

IPL 2020 के लिए RCB की खतरनाक संभावित 11

कोहली, लिन, मैक्सवेल, डिविलियर्स, इयोन मोर्गन, पार्थिव, सुंदर, चहल, उमेश, स्टार्क, नवदीप I

Related News