कोरोना के लेकर इस राज्य से आई खुशखबरी, इतने लोगों ने दी वायरस को मात, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

img

नई दिल्ली॥ झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1027 नये मरीजों की पुष्टि हुई है। जबकि 1383 लोग स्वस्थ्य हुए हैं। झारखंड में एक बार फिर रिकवरी रेट बढ़ने लगा है और नए मरीजों के मुकाबले स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की तादाद में इजाफा हुआ है। वहीं बुधवार को फिर 10 लोगों की मौत हो गयी।

corona hariyana

बुधवार की रात को जारी नये आंकड़ों के मुताबिक झारखंड में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 44862 हो गयी है। जिनमें 29747 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। जबकि 438 लोगों ने अपनी जान गवाई है। राज्य में अभी 14677 मरीज सक्रिय हैं जिनका इलाज झारखंड के विभिन्न कोविड स्पेशल अस्पतालों में चल रहा है।

बुधवार को मिले 1027 नये संक्रमितों रांची से 253, बोकारो से 49, चतरा से 31, देवघर से 23, धनबाद से 53, दुमका से 13, जमशेदपुर से 228, गढ़वा से 2, गिरिडीह से 50, गोड्डा से 12, गुमला से 9, हजारीबाग से 14, जामताड़ा से 19, खूंटी से 25, कोडरमा से 37, लातेहार से 10, लोहरदगा से 16, पाकुड़ से 17, पलामू से 15, रामगढ़ से 63, सहिबगंज से 19, सराईकेला से 41, सिमडेगा से 4 और चाईबासा से 24 मरीज शामिल हैं।

383 संक्रमित हुए स्वस्थ

झारखंड में बुधवार तक राज्यभर में कुल 1383 कोरोना के मरीज स्वस्थ हुए हैं। इनमें बोकारो के 44, चतरा के 11, देवघर के 10, धनबाद के 11, दुमका के छह, पूर्वी सिंहभूम के 275, गिरिडीह के 44, गढ़वा के 32, गुमला के 20, हजारीबाग के 38, जामताड़ा के 33, खूंटी के 15, कोडरमा के 42, लातेहार के 13, पाकुड़ के नौ, पलामू के 21, रामगढ़ के 81, रांची के 512, साहिबगंज के 68, सरायकेला के 36, पश्चिमी सिंहभूम के 43 और सिमडेगा के 19 लोग शामिल हैं।

10 मरीजों की मौत

झारखंड में बुधवार को कोरोना से 10 संक्रमितों की मौत हो गयी। इनमें सात जमशेदपुर, बोकारो, चतरा और कोडरमा से एक-एक संक्रमित की मौत हुई है। इसके साथ ही राज्य में अब तक 438 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। केवल जमशेदपुर में ही अब तक 192 की मौत हो चुकी है। वहीं रांची में अब तक 65 लोगों की मौत हो चुकी है। इधर बुधवार को राज्य में 1027 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

 

Related News