img

टेक डेस्क. शाओमी बहुत जल्द भारतीय बाजार में Redmi 7 लांच करने जा रहा है। इस Smartphone को स्पॉट किया गया है। यह फोन पर्पल और रेड कलर में लांच हो सकता है। बजट Smartphone में ये दो कलर बहुत ज्यादा पसंद किए जाते हैं। इस फोन में दो रियर कैमरे होंगे जो टॉप लेफ्ट पर है। फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के बीच में लगा हुआ है।

Specifications

इसका डिस्प्ले 6.3 इंच है। बैटरी 3900mAh की है। हालांकि, इसके वेरिएंट को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, जानकारी के मुताबिक, Redmi 7 को तीन वेरिएंट में उतारा जाएगा। Redmi 7 में 48 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। यह Smartphone क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर पर काम करेगा।

पिछले दिनों रेडमी ने अपने आने वाले Smartphone का टीजर जारी किया था। हालांकि, कंपनी की तरफ से नाम को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई थी। यह फोन 10 जनवरी को लांच होने वाला है। टीजर में दिखाया गया है कि कैमरा 48 मेगापिक्सल है। इसलिए, कयास लगाए जा रहे हैं कि यह Redmi 7 ही होगा। इसके तीन वेरिएंट होंगे। पहले वेरिएंट में 4 जीबी रैम और 64 जीबी मेमोरी, दूसरे में 6 जीबी रैम और 64 जीबी मेमोरी और तीसरे वेरिएंट में 6 जीबी रैम और 128 जीबी मेमोरी होगी। फिलहाल, कीमत को लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं है।