img

खालिस्तानी दहशतगर्दों को लेकर भारत और कनाडा के मध्य विवाद के दौरान राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। एनआईए ने भारत में प्रतिबंधित संगठन 'सिख फॉर जस्टिस' के मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू की पंजाब के विभिन्न शहरों और स्थानों में संपत्तियों को जब्त कर लिया है और अन्य भगोड़े खालिस्तानी आतंकवादियों के विरूद्ध भी इसी तरह की कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। इन भगोड़े आतंकियों की एक सूची तैयार की गई है, जिसमें कुल 19 नाम शामिल हैं.

जांच एजेंसी की इस सूची में शामिल सभी नाम भारत में मोस्ट वांटेड हैं और उन्होंने ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा, दुबई, पाकिस्तान समेत अन्य देशों में शरण ले रखी है। भारत में इन सभी भगोड़े खालिस्तानियों की संपत्ति यूएपीए की धारा 33(5) के तहत जब्त की जाएगी। ये खालिस्तानी आतंकी विदेशों से भारत विरोधी प्रोपेगेंडा फैला रहे हैं. राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने कुछ दिन पहले 43 फरार आरोपियों की लिस्ट का ऐलान किया था।

एनआईए की नई जारी सूची में निम्नलिखित नाम शामिल हैं।

  • 1. परमजीत सिंह पम्मा- ब्रिटेन
  • 2. वाधवा सिंह बब्बर- पाकिस्तान
  • 3. कुलवंत सिंह मुथरा- ब्रिटेन
  • 4. जेएस धालीवाल- अमेरिका
  • 5. सुखपाल सिंह- ब्रिटेन
  • 6.हरप्रीत सिंह उर्फ ​​राणा सिंह- अमेरिका
  • 7. सरबजीत सिंह बेन्नूर- ब्रिटेन
  • 8. कुलवंत सिंह उर्फ ​​कांता- ब्रिटेन
  • 9.हरजाप सिंह उर्फ ​​जप्पी सिंह- अमेरिका
  • 10.रणजीत सिंह नीता- पाकिस्तान
  • 11.गुरमीत सिंह उर्फ ​​बग्गा बाबा- कनाडा
  • 12.गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​बागी- ब्रिटेन
  • 13. जसमीत सिंह हकीमजादा- दुबई
  • 14. गुरजंत सिंह ढिल्लों- ऑस्ट्रेलिया
  • 15. लखबीर सिंह रोडे- कनाडा
  • 16.अमरदीप सिंह पूर्वाल- अमेरिका
  • 17. जतिंदर सिंह ग्रेवाल- कनाडा
  • 18. दुपिंदर जीत- ब्रिटेन
  • 19.एस. हिम्मत सिंह - अमेरिका

--Advertisement--