रिया चक्रवर्ती की वजह से सोशल साइट पर हमले का शिकार हो रही इस राज्य की लड़कियां, जांच में जुटी पुलिस

img

कोलकाता, 04 अगस्त। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगने के बाद  सोशल साइट पर बंगाली लड़कियां हमले का शिकार हो रही हैं। फेसबुक, टि्वटर, इंस्टाग्राम जैसे साइट्स पर बंगाली लड़कियों को लेकर भद्दे कमेंट किए जा रहे हैं और बंगाली टाइटल वाली लड़कियों पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। कोलकाता में भी ऐसा हुआ है जिसके बाद राज्य महिला आयोग की शिकायत पर  कोलकाता पुलिस की साइबर सेल ने मामले  की छानबीन शुरू कर दी है।

RHEA CHAKRBORTY GETS RAPE AND MURDER THREATS

कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त अपराध मुरलीधर शर्मा ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बंगाली लड़कियों पर हो रहे हमले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। दरअसल सोशल साइट पर लोग लिख रहे हैं कि लड़की अगर बंगाली है तो सावधान रहें, जादू टोना करके आपके सारे पैसे ठग लेगी। कई लोग लिख रहे हैं कि अगर लड़की बंगाली है तो शरीर का इस्तेमाल करेगी और आपको लूट लेगी।

राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन तथा टॉलीवुड की मशहूर निर्देशिका लीना गांगुली ने कहा कि लड़कियां लगातार इस तरह की शिकायतें कर रही थीं जिसके बाद कोलकाता पुलिस को इस बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा चांदनी चक्रवर्ती नाम की एक मनोवैज्ञानिक ने कोलकाता पुलिस के पास इससे संबंधित शिकायत भी दर्ज कराई है।

Related News