पंचायती राज संस्थाओं हेतु 550 करोड़ रूपये स्वीकृत

img

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के अन्तर्गत जिला स्तरीय पंचायतों, ब्लाक पंचायतों तथा ग्राम पंचायत हेतु माह जुलाई के लिए सामान्य समनुदेशन हेतु 550 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की है।

इस सम्बन्ध में वित्त विभाग द्वारा आवश्यक आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार स्वीकृत की गई धनराशि में जिला स्तरीय पंचायतों हेतु 82.50 करोड़ रूपये, मध्यवर्ती स्तरीय पंचायतों के लिए 82.50 करोड़ रूपये तथा ग्राम पंचायतों के लिए 385 करोड़ रूपये स्वीकृत किए गए हैं।

Panchayati Raj

जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि स्वीकृत की जा रही धनराशि निदेशक, पंचायती राज, उत्तर प्रदेश के निवर्तन पर इस शर्त के साथ रखी जा रही है कि धनराशि का जिला परिषदों/जिला स्तरीय पंचायतों, ब्लाक पंचायतों/मध्यवर्ती स्तरीय पंचायतों तथा ग्राम पंचायतों के मध्य आवंटन पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों पर राज्य सरकार द्वारा लिये गये निर्णयानुसार किया जायेगा।

स्वीकृत धनराशि का उपयोग केवल उसी प्रयोजन के लिए किया जायेगा जिसके लिए धनराशि दी जा रही है। इस धनराशि से किसी प्रकार का व्यावर्तन/समायोजन अनुमन्य नहीं होगा। पंचायतीराज विभाग, उत्तर प्रदेश तथा निदेशक, पंचायतीराज, उत्तर प्रदेश स्वीकृत धनराशियों के नियमानुसार उपयोग की समीक्षा करेंगे तथा उसके लिए उत्तरदायी होंगे।

Related News