इन 3 भारतीय स्थानों पर रहती है बहुत ठंडी, गिने चुने लोग जुटाते हैं यहां जाने की हिम्मत

img

खतरनाक गर्मी से हर किसी की हालत बुरी हो रही है। जैसे जैसे गर्मी बढ़ती है, वैसे ही अलग अलग राज्यों में रेड अलर्ट जारी हो जाता है। वहीं गर्मी से खुद को बचाने के लिए अधिकतर लोग ठंडे स्थानों पर जाने की योजना बनाते हैं। क्या आप जानते हैं कि कई ठंडे स्थान ऐसे भी हैं, जहां मई-जून के महीने में भी जाना कठिन होता है। यहां जानें भारत ते  सबसे ठंडे स्थानों के बारे में।

पहली जगह- लद्दाख की राजधानी, लेह एक बहुत मशहूर टूरिस्ट प्लेस है। गर्मियों में घूमने के लिए ये एक शानदार जगह है, जहां पारा हमेशा कम ही रहता है। शांति स्तूप, लेह पैलेस, पैंगोंग झील और कई अन्य झीलें और मठ लेह में जरूर घूमें।

दूसरी जगह- नॉर्थ सिक्किम विश्व की सबसे ऊंची चोटियों में से एक है। इसे भी हिंदुस्तान की सबसे ठंडे स्थानों में से एक माना जाता है। जीरो पॉइंट, युमथांग वैली, लाचुंग मठ, क्रोज झील देखने वाली है। यहां गर्मी की छुट्टियों का लुत्फ उठा सकते हैं।

तीसरी जगह- अरुणाचल प्रदेश के तवांग जनपद में मौजूद सेलांग एक बहुत ठंडा स्थान है, जो बौद्ध शहर तवांग को तेजपुर और गुवाहाटी से जोड़ता है। ये स्थान पूरे साल बर्फ से ढकी रहता है, जो प्राकृतिक प्रेमियों के लिए अच्छी है। 

Related News