इस देश में पुलिस व सेना पर इन लोगों ने किया हमला, जेल से 2 हजार कैदी भागे

img

नाइजीरिया के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में अलगाववादियों ने पुलिस और सेना पर हमला कर सरकारी इमारतों और जेल को नुकसान पहुंचाया है। इस हमले में जेल में बंद तकरीबन दो हजार कैदी भाग गए हैं। इस हमले में लगभग छय पुलिस कर्मियों की मौत हो गई है। अधिकारियों के अनुसार हमले के बाद कई सारे कैदी जेल से भाग निकले।

nigeria attack jail prisoners

खबर के मुताबिक हमला ओवेरी शहर में सोमवार तड़के हुआ जो करीब दो घंटे तक जारी रहा। अधिकारियों ने बताया कि बंदूकधारियों ने इस दौरान कई सरकारी इमारतों को भी नुकसान पहुंचाया। हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है, लेकिन नाइजीरिया के पुलिस महानिरीक्षक ने अलगाववादियों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। इस जेल में करीब 2000 से ज्यादा कैदी थे।

नाइजीरिया के प्रेसिडेंट मुहम्मदु बुहारी वर्तमान में स्वास्थ्य संबंधी कारणों से 2 हफ्ते के लिए लंदन में हैं और उन्होंने वहीं से इस हमले की निंदा की है। उन्होंने हमले को आतंकवादी कृत्य करार दिया। घटना के बाद आसपास के दो शहरों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। बंदूकधारियों ने बीते महीने कम से कम 6 पुलिसकर्मियों को भी मार दिया है।

 

Related News