इस राज्य में फिर शुरू होगी कड़ाके की ठंड, 27 दिसंबर से छाएंगे बादल

img

मध्य प्रदेश में पिछले कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड में सप्ताह की शुरुआत से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार मप्र में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। जल्द ही कड़ाके की ठंड शुरू होने वाली है क्योंकि हिंद महासागर से बादल उठने लगे हैं। 27 दिसंबर तक इनके मध्य प्रदेश पहुंचने की संभावना है।

Winter

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने बताया कि 24 दिसंबर से 27 दिसंबर तक ठंडी हवाएं बंद रहेंगी। 27 दिसंबर से हिंद महासागर के बादल मध्य प्रदेश के आसमान पर छा जाएंगे। इसके साथ ही हवा की स्पीड बढ़ेगी और जैसे ही आसमान से बादल वापस जाएंगे वैसे ही कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी।

ईस्ट मध्य प्रदेश सबसे ठंडा

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम मध्य प्रदेश की अपेक्षा पूर्वी मध्य प्रदेश में रात का पारा कम रहा। यहां 10 स्थानों पर तापमान 8 डिग्री के नीचे रहा, जबकि पश्चिम मध्य प्रदेश छह स्थानों पर ही 8 डिग्री से पारा नीचे आया। शेष स्थानों पर तापमान इससे अधिक रहा। भोपाल में रात का पारा 8 के पार पहुंच गया।

हवा की रफ्तार कम हुई, इसलिए धूप असरदार हो गई

हवा की रफ्तार भी कम हो गई है। कई स्थानों पर यह 2 किमी से लेकर 4 किमी प्रतिघंटे और कुछ स्थानों पर यह 4 किमी से लेकर 10 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। इसके कारण भी ठंड का असर कम रहा। अब दिन में धूप तीखी हो गई है, हालांकि सुबह और शाम को ठंड ज्यादा हो रही है।

Related News