Shahjahanpur : प्राथमिक विद्यालय पर नहाने गई दो चचेरी बहन हुई लापता, एक का शव मिला तो दूसरी बेहोश

img

राम निवास शर्मा मैथिल

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर के भानपुर गांव में प्राथमिक विद्यालय पर नहाने गई दो चचेरी बहन संदिग्ध परिस्थितियो में लापता हो गई। देर रात एक किशोरी का शव खेत से बरामद हुआ है। खोजबीन के बाद दूसरी बच्ची को भी देर रात एक गन्ने के खेत से बरामद कर लिया गया है। पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर मुआयना किया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Shahjahanpur

पुलिस अधीक्षक एस आनन्द ने बताया कि थाना कांट क्षेत्र में गांव भानपुर निवासी बली हसन की सात बर्षीय बेटी हुमा अपनी पांच बर्षीय चचेरी बहन आफरीन के साथ सोमवार अपरान्ह करीब साढ़े तीन बजे गांव के ही प्रथमिक विद्यालय पर नहाने गई थी। जिसके बाद दोनों बहने नहाते समय अचानक लापता हो गई। काफी देर तक जब दोनो बहने घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान रात करीब नौ बजे गांव से करीब एक किलोमीटर दूर ही संदीप कपूर के सरसों खेत मे आफरीन का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। घटना से गांव में हड़कम्प मच गया।सूचना कांट पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची कांट पुलिस व ग्रामीणों ने खोजबीन जारी रखी। करीब ढेड़ घण्टे बाद हुमा को अचेत अवस्था मे उसी खेत से बरामद कर लिया गया।घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस महानिरीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक एस आनंद व अन्य अधिकारियों ने भी मौका मुआयना किया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घयाल बच्चो को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

दोनो बहनों के शरीर पर चोट के निशान मौजूद

परिजनों ने बताया कि परिवार की किसी से कोई रंजिश नही है। परिजनों ने बताया कि दोनो बहनों के शरीर पर चोट के निशान मौजूद है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजिकृत कर लिया गया है। पुलिस द्वारा गहनता से मामले की छानबीन की जा रही है। उधर पुलिस घटना को पर्दाफाश करने के लिए टीम का गठन कर दिया गया है और जल्द ही इसका खुलासा होने की संभावना है।

Related News