img

उत्तर प्रदेश ।। उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने बड़ा बयान दिया है। दरअसल, समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि उनकी पार्टी 2019 के लोकसभा चुनाव में यूपी की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

आपको बता दें कि अध्यक्ष शिवपाल यादव शुक्रवार को दरकवदा गांव में प्रधान इस्लाम के आवास पर प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे। उनकी पार्टी के सहयोग के बिना देश में सरकार बनाना संभव नहीं होगा।

पढ़िए- शिवपाल यादव के सेक्युलर मोर्चे में शामिल हो सकते ये बाहुबली नेता, अटकलें तेज

इस दौरान उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी में बार-बार उन्हें अपमानित किया है। उनका मोर्चा पूरी ताकत के साथ 2019 का चुनाव लड़ेगा। इसके बाद 2022 के विधानसभा चुनाव में मजबूत दिल के रूप में उभरेगा।

शिवपाल यादव ने कहा कि अपमानित होने की भी कोई सीमा होती है। सेक्युलर मोर्चे के बिना कोई भी पार्टी सरकार नहीं बना पाएगी। सेक्युलर मोर्चे का सफर शुरू हो चूका है। अब वो रुकने वाला नही है।

पढ़िए- अमर सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश और आजम खान पर साधा निशाना, शिवपाल की खूब की तारीफ

उन्होंने यह भी कहा है कि सपा में लंबे संघर्ष के बाद बनी थी। इसमें कई बड़े-बड़े नेता रहे हैं। लंबे समय से इसमें मुझे कोई काम नहीं दिया जा रहा है। न तो कोई पूछ रहा है। उनका प्रयास होगा कि ऐसे लोगों को जोड़ें जिनका समाजवादी पार्टी में सम्मान नहीं हो रहा है। इसीलिए सेक्युलर मोर्चा बनाकर अपने लोगों को काम दिया है। लोगों से बात करें और लोगों को जोड़ें।

फोटो- फाइल

--Advertisement--