इस राज्य में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, युवा कांग्रेस सचिव ने ज्वाइन की BJP

img
मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। नेताओं में दल बदल का दौर अब भी जारी है। इसी क्रम में अब मुरैना में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। यहां नगर निगम से पार्षद और युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव एदल मावई और मंडी सदस्य कौशल मावई ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए हैं।
युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव एदल मावई और मंडी सदस्य कौशल मावई ने शुक्रवार को दिल्ली में वरिष्ठ भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान सिंधिया ने सभी का भाजपा में शामिल होने पर स्वागत किया। गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब कांग्रेस नेता भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं।
इससे पहले कई मौकों पर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो चुके है। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ने भी कांग्रेस को अलविदा कहकर सिंधिया की शरण ली थी। सिंधिया समर्थक सभी नेता अपने क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को भाजपा में लाने में सफल रहे हैं। वहीं कुछ हद तक कांग्रेस भी दल बदल की राजनीति में सफल रही है। भाजपा के भी कई नेता भी अब तक कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं।
Related News