8 घंटे से ज्यादा एक ही जगह पर बैठकर काम से बिगड़ सकता हैं आपका स्वास्थ्य

img

आज कल मोटापा लोगों में बहुत ही ज्यादा फैल रहा हैं देखा जाएं तो ये लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठने से हो रहा हैं साथ ही कई बार हिप्स और कमर में भी दर्द की शिकायत होने लगती है, लेकिन वैज्ञानिकों ने ऐसे लोगों के लिए एक और खतरा बताया है।

मेंटल हेल्थ

इंग्लैंड के वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है, कि ऐसा करने से इंसान की मेंटल हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ सकता है। कोरोनाकाल में लोगों की लाइफस्टाइल में कई तरह का बदलाव हुआ है, इसके असर को समझने के लिए एक स्टडी की गई है। स्टडी की शुरुआत मार्च, 2020 में लगे पहले लॉकडाउन में की गई थी।

ज्यादा एक्सरसाइज करना –

रिसर्च करने वाली इंग्लैंड की हडर्सफील्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का कहना है, लॉकडाउन में वर्क फ्रॉम होम के दौरान लोग 8 घंटे से ज्यादा एक ही जगह पर बैठकर काम करते थे।

इतने लंबे समय तक काम करने का असर उनकी मेंटल हेल्थ पर भी पड़ा है।
हफ्ते में 150 मिनट तक काम करने वाले लोगों के दिमाग पर बुरा असर पड़ा था।

वैज्ञानिकों का कहना है, अगर लंबे समय तक बैठकर काम करने की मजबूरी है तो ऐसे लोगों को ज्यादा एक्सरसाइज करने की जरूरत है। रिसर्चर डॉ. लियान जेवेडो कहती हैं, हमने बैठकर काम करने वाले 300 लोगों पर स्टडी की।

इनमें से 50 परसेंट लोग 8 घंटे से ज्यादा लंबे समय तक बैठकर काम कर रहे थे। एक इंसान को कम से कम 30 से मिनट से अधिक एक्सरसाइज करनी चाहिए।
वर्कआउट के लिए 1 घंटे का समय आदर्श माना जाता है।

मेंटल हेल्थ के लिए सिटिंग घटाएं-

मेंटल हेल्थ पर बुरे असर को रोकने के लिए अपने सिटिंग का टाइम घटाएं यानी लंबे समय तक एक जगह बैठने की आदत को बदलें। उनके मुताबिक, सिर्फ जिम जाना ही काफी नहीं है, मेंटल हेल्थ को सुधारने के लिए गार्डनिंग जैसी एक्टिविटीज करने की जरूरत है। उनके मुताबिक, इससे फिजिकली और मेंटली स्वस्थ रहा जा सकता है।

Related News