पहाड़ों पर बर्फ से ढकीं सड़कें, केलांग में पारा शून्य से नीचे

img

नैनीताल॥ पहाड़ में कई दिनों बाद रविवार को मौसम ने करवट बदली है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश ऊंची चोटियां बर्फ से सफेद हो गई हैं। बारिश के साथ बर्फबारी से पहाड़ों पर कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। हिमाचल के केलांग में पारा -0.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पढि़ए-उत्तराखंड- अज्ञात वाहन ने गुलदार को मारी टक्कर, मौत

उत्तराखंड के केदारनाथ और बदरीनाथ धाम की चोटियों के साथ ही हेमकुंड साहिब और नीलकंठ पर्वत आदि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हुआ है। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के आसपास की ऊंची चोटियां बर्फ से सफेद हो गई हैं। हर्षिल, गंगोत्री एवं यमुनोत्री क्षेत्र में सुबह और रात को पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मुखबा स्थित गंगा मंदिर के पुजारी सुधांशू सेमवाल ने बताया कि हर्षिल वैली में क्षेत्र में पहुंच रहे सैलानियों को यह मौसम खूब भा रहा है।

Related News