
हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवता को समर्पित है। सप्ताह का पहला दिन सोमवार भगवान शिव का दिन माना जाता है (Somwar Upay)। इस दिन भक्त व्रत रखते है और शिव जी की आराधना करते हैं। माना जाता है कि भोलेनाथ बहुत भोले हैं और मात्र एक लोटा जल में ही प्रसन्न हो जाते हैं। मान्यता है कि आज के दिन भगवान शिव की पूजा और उनसे जुड़े कुछ खास उपाय बेहद कारगर माने जाते हैं। इन्हें करने से भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद मिलता है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। कहते हैं कि इससे वैवाहिक जीवन में सुख शांति आती है और भक्तों पर शिवजी की कृपा बरसती है। आइए जानते हैं कि सोमवार के दिन किए जाने वाले इन उपायों के बारे में विस्तार से…
सच्चे मन से करें शिव आराधना
धार्मिक मान्यता है कि भगवान शिव की सच्चे मन से पूजा करने पर जीवन में आ रही तमाम मुश्किलें खत्म हो जाती हैं। (Somwar Upay)।सोमवार के दी भगवान को प्रसन्न करने के लिए सुबह उठकर स्नान करके उनकी आराधना करनी चाहिए और उन्हें जल अर्पित करना चाहिए।
ये चीजें अर्पित करें
शास्त्रों में सोमवार का दिन शिव पूजा के लिए समर्पित है। इस दिन भोलेनाथ का अभिषेक बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं कि आज के दिन शिवलिंग पर चंदन, अक्षत, बिल्व पत्र, धतूरा, दूध और गंगाजल चढ़ाने से भगवान शंकर जल्द प्रसन्न होते हैं और भक्तों के सभी संकट हल करते हैं। (Somwar Upay)।
शिव को लगाएं इन चीजों का भोग
आज के दिन भगवान शिव को घी, शक्कर,गेंहू के आटे से बने प्रसाद का भोग लगाना बहुत शुभ होता है। भोग के बाद धूप और दीप से भोलेनाथ की आरती करें और प्रसाद बाटें। (Somwar Upay)।ऐसा करने से शिव की कृपा से आपके सारे कष्ट दूर हो जाएंगे और घर में खुशियां लगेंगी।
ये मंत्र दिलाएगा लाभ
भगवान शिव की विशेष कृपा पानी है तो सोमवार के दिन 108 बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए। आज के दिन शिवलिंग पर गाय का कच्चा दूध चढ़ाना भी एक कारगर उपाय माना जाता है।
जरूरतमंद लोगों को करें दान
सोमवार को सुबह सबेरे स्नान ध्यान कर के सफेद रंग के वस्त्रों पहनने चाहिए। इस दिन जरूरतमंदों को सफेद रंग की खाद्य सामग्री दान करना भी शुभ होता है। ऐसा करने से कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है और घर में सुख-शांति आती है।(Somwar Upay)।
Aaj Ka Rashifal : मिथुन और मेष राशि वालों के लिए आज का दिन है अच्छा, जानें कैसा बीतेगा आपका दिन
Shakun-Apshakun: सावधान! यात्रा पर जाते समय अगर देख ली ये 3 चीजें, तो बिगड़ जायेगा बनता काम