सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर कसा तंज, बोलीं- हम कैसे भूल जाएंगे॰॰॰

img

कांग्रेस की मुखिया सोनिया गांधी ने COVID-19 की सेकेंड वेव को लेकर केंद्र सरकार पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कोरोना वैक्सीनेशन के 100 करोड़ डोज पूरे होने पर साइंटिस्टों, डॉक्टरों और हेल्थकेयर कर्मचारियों को शुक्रिया भी कहा है। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार ने कोविड-19 की दूसरी लहर में ‘आपराधिक लापरवाही’ बरती, जिससे लोगों की मृत्यु हुई।

Sonia Gandhi

कांग्रेस की मुखिया ने ये सब बातें एक समाचार पत्र में लिखे आर्टिकल में कहीं हैं। सोनिया गांधी के लेख का शीर्षक ‘हम कैसे भूल जाएंगे वो दौर’ है।

एक हिंदी न्यूज पेपर में लिखे आर्टिकल में गांधी ने 100 करोड़ टीकाकरण होने पर वैज्ञानिकों, डॉक्टरों और हेल्थकेयर वर्कर्स के प्रति आभार प्रकट किया है। साथ ही ये भी कहा कि ये सब दशकों के अथक परिश्रम से खड़ी की गई टीका उत्पादन क्षमता, वैज्ञानिकों के शोध कौशल और निरंतर जुटाए गए संसाधनों की सहायता से संभव हो सका।

सोनिया ने कहा कि विज्ञान और भारतीय प्रतिभा की ये कामयाबी 1970 के पेटेंट कानून के बगैर संभव नहीं हो सकती थी। कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे लिखा कि मोदी सरकार ने कोविड-19 आपदा से निपटने के लिए जो रवैया और नीति अपनाई, वो बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण थे।

Related News