सोनिया गांधी नहीं मनायेंगीं अपना 74वां जन्मदिन, कारण जान आप भी कहेंगे वाह!

img

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी बुधवार को 74 साल की हो गईं। उनके बर्थडे पर पार्टी के कई नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। हालांकि, सोनिया गांधी ने पहले ही अपना बर्थडे नहीं मनाने की बात कही है। उन्होंने देश में कृषि कानूनों के विरूद्ध किसान आंदोलन और कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया है।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव ने कहा, “मेरी आदर्श, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी को मेरी शुभकामनाएं। राष्ट्र के लिए उसकी शक्ति, दृढ़ विश्वास और प्रतिबद्धता अनुकरणीय है। उसकी सफलता, अच्छे स्वास्थ्य और ढेर सारी खुशियों की कामना करें।”

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सोनिया गांधी जी को बर्थडे की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके कुशल नेतृत्व में देश एवं पार्टी को जो मार्गदर्शन मिला है वो हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।

आपको बता दें कि बीते वर्ष भी सोनिया गांधी ने देश के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के साथ रेप की बढ़ती हुई घटनाओं को देखते हुए जन्मदिन न मनाने का फैसला लिया था।

Related News