WPL 2027: 7 फरवरी को मुंबई में खिताबी जंग: जानिए आपकी पसंदीदा टीम कब और किससे भिड़ेगी!

WPL 2027: 7 फरवरी को मुंबई में खिताबी जंग: जानिए आपकी पसंदीदा टीम कब और किससे भिड़ेगी!

विमेंस प्रीमियर लीग के बहुप्रतीक्षित 2027 सीज़न का शेड्यूल सामने आ चुका है और महिला क्रिकेट के इस सबसे बड़े महाकुंभ का बिगुल 14 जनवरी से बजने जा रहा है। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला वडोदरा में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पूर्व चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा। खिताबी जंग यानी टूर्नामेंट का ग्रैंड फिनाले 7 फरवरी को मुंबई के ऐतिहासिक सीसीआई (ब्रेबोर्न) ग्राउंड पर आयोजित होगा।

पूरे टूर्नामेंट को दो हिस्सों में बांटा गया है। शुरुआती चरण के सभी मुकाबले 14 जनवरी से 24 जनवरी तक वडोदरा में खेले जाएंगे। इसके बाद 26 जनवरी से टूर्नामेंट का कारवां मुंबई शिफ्ट होगा, जहां लीग स्टेज के बाकी मैच और नॉकआउट मुकाबले होंगे। लगातार चार बार की रनर-अप रही दिल्ली कैपिटल्स 16 जनवरी को स्मृति मंधाना की आरसीबी के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी, जबकि 15 जनवरी को यूपी वॉरियर्स का मुकाबला गुजरात जायंट्स से होगा। टूर्नामेंट फॉर्मेट के मुताबिक अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान की टीमों के बीच 5 फरवरी को मुंबई में एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा।

WPL 2027 मैच शेड्यूल और वेन्यू

14 जनवरी: आरसीबी बनाम एमआई, वडोदरा

15 जनवरी: जीजी बनाम यूपी वॉरियर्स, वडोदरा

16 जनवरी: डीसी बनाम आरसीबी, वडोदरा

17 जनवरी: यूपी वॉरियर्स बनाम एमआई, वडोदरा

18 जनवरी: जीजी बनाम डीसी, वडोदरा

19 जनवरी: आरसीबी बनाम यूपी वॉरियर्स, वडोदरा

20 जनवरी: जीजी बनाम एमआई, वडोदरा

21 जनवरी: यूपी वॉरियर्स बनाम डीसी, वडोदरा

22 जनवरी: जीजी बनाम आरसीबी, वडोदरा

23 जनवरी: डीसी बनाम एमआई, वडोदरा

24 जनवरी: यूपी वॉरियर्स बनाम जीजी, वडोदरा

26 जनवरी: एमआई बनाम आरसीबी, मुंबई

27 जनवरी: डीसी बनाम जीजी, मुंबई

28 जनवरी: एमआई बनाम यूपी वॉरियर्स, मुंबई

29 जनवरी: आरसीबी बनाम डीसी, मुंबई

30 जनवरी: एमआई बनाम जीजी, मुंबई

31 जनवरी: यूपी वॉरियर्स बनाम आरसीबी, मुंबई

1 फरवरी: एमआई बनाम डीसी, मुंबई

2 फरवरी: आरसीबी बनाम जीजी, मुंबई

3 फरवरी: डीसी बनाम यूपी वॉरियर्स, मुंबई

5 फरवरी: एलिमिनेटर मैच, मुंबई

7 फरवरी: फाइनल, मुंबई (सीसीआई ग्राउंड)

WPL 2027: सभी पांच टीमों के आधिकारिक स्क्वॉड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), एलिस पेरी, लॉरेन बेल, पूजा वस्त्रकार, अरुंधति रेड्डी, नादिन डी क्लार्क, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, जॉर्जिया वोल, जेस जोनासेन, तेजल हसबनीस, सायाली सतघरे, क्लो ट्रायोन, प्रेमा रावत, वृंदा दिनेश, कुमार प्रथ्योषा।

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नैट साइवर-ब्रंट, हेली मैथ्यूज, अमनजोत कौर, अमेलिया केर, शबनम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, सजना सजीवन, राहिला फिरदौस, निकोला कैरी, वैष्णवी शर्मा, तारा नोरिस, दिशा कासट, भारती रावल, लतिका इनामदार, अक्षिता भागर, श्वेता सेहरावत, सानिका चालके।

दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), शैफाली वर्मा, मार्जियाने कप्प, निकी प्रसाद, लॉरा वोल्वार्ड्ट, चिनेल हेनरी, श्री चरणी, दीया यादव, ममता मादिवाला, नंदनी शर्मा, लूसी हैमिल्टन, मिन्नू मणि, एनाबेल सदरलैंड, किरण नवगिरे, उमा काश्वी, क्रिस्टी गॉर्डन, नज़मा खान।

यूपी वॉरियर्स: मेग लैनिंग (कप्तान), दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, फोबे लिचफील्ड, हरलीन देओल, क्रांति गौड़, शिखा पांडे, शिप्रा गिरी, सिमरन शेख, प्रतीक रावल, सोफी मोलिनक्स, ग्रेस हैरिस, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), स्नेह राणा, सहाना पवार, मनाली दक्षिणी, कैथरीन ब्राइस, आशा सोभना।

गुजरात जायंट्स: एशले गार्डनर (कप्तान), बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, रेणुका सिंह ठाकुर, भारती फुलमाली, काश्वी गौतम, कनिका आहूजा, तनुजा कंवर, जॉर्जिया वेयरहम, अनुष्का शर्मा, हैप्पी कुमारी, किम गर्थ, यास्तिका भाटिया, राजेश्वरी गायकवाड़, जिंतिमनी कलिता, जी. कमलिनी, ओर्ला प्रेंडरगैस्ट, समायरा राघव।