चीन को सख्त संदेश- भारत ने इस देश के साथ मिलकर ने शुरू किया ये काम, दुश्मन देश में खौफ

img

भारत चीन की सीमा पर मौजूदा तनाव के बीच भारत और बांग्लादेश की नौसेना ने बंगाल की खाड़ी में युद्धाभ्यास की शुरुआत की है। शनिवार से यह युद्ध अभ्यास शुरू हुआ है।

Indo-Bangladesh Navy started its exercise

रक्षा मंत्रालय के पूर्वी कमान के प्रवक्ता मनदीप सिंह हुड्डा ने शनिवार को बताया कि यह दूसरे चरण का युद्धाभ्यास है। इसके पहले 2019 में इसी तरह का अभ्यास सत्र आयोजित किया गया था। बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में दोनों ही नेवी के अधिकारियों ने सत्र की शुरुआत की है, जो 5 अक्टूबर तक चलेगा।

उन्होंने बताया कि दोनों देशों की समुद्री सीमा में आतंकी वारदात को रोकने, तस्करी की रोकथाम और मछुआरों के लिए राहत व बचाव अभियान चलाने को लेकर युद्ध अभ्यास किया जा रहा है। इसमें मैरिटाइम पेट्रोल एयरक्राफ्ट, गाइडेड मिसाइल और नवल शिप हिस्सा ले रहे हैं। बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान की 100वीं जयंती के मौके पर यह युद्ध अभ्यास आयोजित किया गया है।

Related News