img

राजस्थान में लोगों को जल्द ही भयंकर गर्मी से थोड़ी राहत मिलने वाली है। कई क्षेत्रों में पारे में गिरावट दर्ज की गई है। अगले 48 घंटों में पारा और गिरने वाला है। प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ दाखिल होने वाला है। इससे आंधी और पानी शुरू हो सकता है। हालांकि, अगले चार-पांच दिन तक राज्य के कई क्षेत्रों में तेज धूल भरी हवाएं भी चलेंगी। जो एक समस्या भी है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम पारे में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। फतेहपुर में सबसे अधिक अधिकतम पारा 48.4 डिग्री दर्ज किया गया। पिलानी में भी पारा 48 डिग्री से ऊपर रहा। दक्षिणी राजस्थान के क्षेत्रों में भी दो दिन से निरंतर पारे में गिरावट देखी जा रही है। पिछले 24 घंटों में केवल उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के कई इलाकों में ही लू और तेज लू चलने की खबरें आई हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटे में एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी हरकत में आएगा। इसके चलते 31 मई को दोपहर बाद राजस्थान के उत्तरी भागों, खासकर शेखावाटी, जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग में कई जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 1 और 2 जून को भी आंधी और बारिश का दौर जारी रहेगा। कुल मिलाकर आने वाले दिनों में पारे में गिरावट दर्ज की जाएगी।
 

--Advertisement--