चंद्रयान-2 को लेकर हुआ सबसे बड़ा खुलासा, इस महिला वैज्ञानिक की वजह से हुआ बड़ा बदलाव, ISRO की उड़ी नींद

img

नई दिल्ली॥ इसरो की वैज्ञानिक एम वनिता चंद्रयान-2 मिशन की प्रॉजेक्ट डायरेक्टर रह चुकी हैं, लेकिन वह चंद्रयान-3 की टीम का हिस्सा नहीं रहेंगी। इसरो मुख्यालय की ओर से एम वनिता की जगह पी वीरामुतुवेल को नियुक्त किया गया है। जबकि, चंद्रयान-2 मिशन के दौरान टीम की अगुवाई करने वाली रितु करिधाल चंद्रयान-3 मिशन की अगुवाई करेंगी।

आपको बता दें कि हिंदुस्तान के मिशन चंद्रयान-2 के साथ भेजे गए लैंडर विक्रम की लैंडिंग सफल नहीं हो पाई थी। इस मिशन में एम वनिता की टीम चंद्रयान-2 के सभी सिस्टम्स के लिए जिम्मेदार थी। एम वनिता के ट्रांसफर के बारे में इसरो की ओर से कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है।

गौरतलब है कि चंद्रयान-2 के लिए रितु करिधाल को मिशन डायरेक्टर और एम वनिता को प्रॉजेक्ट डायरेक्टर बनाए जाने पर इसरो की खूब तारीफ हुई थी। इसरो के ऑर्डर की कॉपी में लिखा गया है एम वनिता, शानदार वैज्ञानिक और चंद्रयान-2 की प्रॉजेक्ट डायरेक्टर को अब पेलोड, डेटा मैनेजमेंट एंड स्पेस ऐस्ट्रोनॉमी एरिया (पीडीएमएसए) का डेप्युटी डायरेक्टर नियुक्त किया जाता है।

पढि़ए-जामिया हिंसा को लेकर अभी-अभी- आई बड़ी खबर, मोदी सरकार ने अचानक उठाया इतना बड़ा कदम, एक झटके में…

वहीं, पी वीरामुतुवेल का इसरो मुख्यालय से ट्रांसफर करके उन्हें चंद्रयान-3 का प्रॉजेक्ट डायरेक्टर नियुक्त किया जाता है। एक और ऑर्डर के मुताबिक, वीरामुतुवेल प्रॉजेक्ट मैनेजमेंट टीम की भी अगुवाई करेंगी। बता दें कि सभी डेप्युटी प्रॉजेक्टर डायरेक्टर्स इस टीम के सदस्य हैं। इस मिशन के लिए इसरो ने 29 डेप्युटी प्रॉजेक्ट डायरेक्टर नियुक्त किए हैं, जो मिशन से संबंधित अलग-अलग काम देखेंगे। इनमें से कुछ लैंडर तो कुछ रोवर के डेवलपमेंट पर भी काम करेंगे।

Related News